Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assembly Election Result 2023: 'सनातन का विरोध देश को स्‍वीकार नहीं', आचार्य प्रमोद ने बताए कांग्रेस की हार के ये दो कारण

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 11:42 AM (IST)

    Assembly Election Result 2023 कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस लगातार सनातन धर्म का विरोध कर रही है। हिंदू धर्म के खिलाफ चुनाव ल ...और पढ़ें

    Assembly Election Result 2023: कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन का विरोध ले डूबा।
    Assembly Election Result 2023: कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन का विरोध ले डूबा।

     डिजिटल डेस्क, नई दिल्‍ली। मध्‍यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इसमें मध्‍यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा आगे चल रही है, जबकि  तेलंगाना कांग्रेस लीड कर रही है। इसको लेकर कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन का श्राप कांग्रेस को ले डूबा।

    कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन का विरोध देश को स्वीकार नहीं है। कांग्रेस जब तक सनातन का विरोध करती रहेगी, तब तक हारती रहेगी।  

     उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सनातन धर्म का विरोध कर रही है। हिंदू धर्म के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। जातीय राजनीति को मुद्दा बना रही है, जो कि देश को स्वीकार नहीं है। जागरण न्यू मीडिया की एकता जैन से बात करते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा कि कांग्रेस जब तक सनातन का विरोध करती रहेगी, तब तक हारती रहेगी।

    आचार्य प्रमोद ने कहा कि कांग्रेस को देश में चुनाव जीतने के लिए महात्मा गांधी के रास्ते पर चलना होगा, जबकि कांग्रेस काल मार्क्‍स के रास्ते पर चल रही है। उसे अपनी परिपाटी बदली होगी। 

    यह भी पढ़ें - 'मोदी जी के मन में MP और एमपी के मन में मोदी हैं', फिर सीएम बनने के सवाल पर क्‍या बोले शिवराज सिंह

    यह भी पढ़ें - Chhattisgarh CM Candidate: छत्तीसगढ़ में किसको सीएम बनाएगी भाजपा? दावेदारों में रमन सिंह के अलावा ये नाम हैं आगे