Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Election: कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पितृ पक्ष के बाद होगी जारी, 65 विधानसभा सीटों पर नाम हुए तय

    By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 11:17 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पितृ पक्ष के बाद जारी होगी। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई मैराथ ...और पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने यह बैठक ली।
    प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने यह बैठक ली।

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पितृ पक्ष के बाद जारी होगी। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई मैराथन बैठक से यह बात निकलकर सामने आई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कुल 90 में से 65 विधानसभा सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए हैं।

    नामों पर अंतिम मुहर समिति ही लगाएगी

    शेष 25 सीटों को लेकर समाचार लिखे जाने तक मंथन जारी है। चयनित प्रत्याशियों की सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। नामों पर अंतिम मुहर समिति ही लगाएगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया था कि पितृ पक्ष के बाद ही कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आएगी।

    आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों की प्रत्याशियों के चयन करने के लिए रविवार को बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शाम चार बजे रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने यह बैठक ली।

    यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: 'समाज के प्रकाश स्तंभ हैं बुजुर्ग', भूपेश बघेल बोले- उनके अनुभवों से आगे बढ़ती हैं नई पीढ़ियां

    कौन -कौन हुआ बैठक में शामिल

    इस बैठक में कमेटी के सदस्य नीटा डिसूजा, सदाशय नेट्टा, हनुमंथैया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, डा. शिवकुमार डहरिया शामिल हुए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CG Election 2023: प्रत्याशियों के चयन के लिए BJP-कांग्रेस की बैठक आज, नेताओं की अटकी सांसें