Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Election Results 2023 VIP Candidates Live: नरोत्तम मिश्रा पीछे, CM शिवराज को बढ़त; VIP चेहरों की लेटेस्ट अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:50 PM (GMT+05:30)

    राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई है। इसको लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस के पंजे ने ...और पढ़ें

    वीआईपी चेहरों पर खेला गया दांव कितना कामयाब?
    वीआईपी चेहरों पर खेला गया दांव कितना कामयाब?

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Assembly Election Result 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। इसके बाद से ही भाजपा समर्थकों में जोश देखने को मिल रहा है।

    दरअसल, सुबह 8 बजे से सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम के माध्यम से मतगणना शुरू हो चुका है। राजस्थान में अशोक गहलोत के हाथों से कुर्सी निकल गई है, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने आज भी अपना जलवा कायम किया, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल अपना जादू बिखेरने में कामयाबी हासिल नहीं हुई और तेलंगाना में केसीआर की कुर्सी अब कांग्रेस के हाथों में चली गई है।

    आइए बताते है कि चारों राज्यों में किन प्रमुख चेहरों को अपने क्षेत्र में बढ़त मिली है और कौन-से वीआईपी चेहरे पीछे रह गए।

    मध्य प्रदेश में दांव पर लगी इन चेहरों की साख

    • बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान जीत चुके हैं और वह कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल को मात देकर आगे आए हैं।
    • मध्य प्रदेश के इंदौर सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं। इस सीट पर वह कांग्रेस के संजय शुक्ला को मात दे रहे हैं।
    • मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और वह इस सीट पर आगे चल रहे हैं। इस सीट पर वह विवेक बंटी साहू को पछाड़ नजर आ रहे हैं।
    • दतिया सीट से मौजूदा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनावी मैदान में उतरे हैं, लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भाती से पीछे नजर आ रहे हैं।
    • दिमनी से नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर से पीछे नजर आ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: MP Election Results 2023 LIVE: रुझानों में मध्य प्रदेश में खिला 'कमल', सिंधिया के गढ़ से कांग्रेस आगे

    राजस्थान में क्या है VIP चेहरों का हाल

    • सरदारपुरा विधानसभा सीट से सीएम अशोक गहलोत ने जीत हासिल की हैं।
    • झालरापाटन सीट से प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जीत चुकी हैं।
    • झोटवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राठौड़ जीत चुके हैं।
    • कांग्रेस नेता सचिन पायलट टोंक सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता से जीत चुके हैं।
    • विद्याधर नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी जीत चुकी हैं।
    • सीएम की रेस में चर्चा में आए बाबा बालकनाथ तिजारा सीट से जीत हालिस कर ली है।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छू लिया जादुई आंकड़ा,105 सीटों पर 'कमल' आगे; तिजारा सीट से बाबा बालकनाथ का जलवा

    छत्तीसगढ़ में क्या है VIP चेहरों का हाल

    • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीटे से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर वह भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को मात दे रहे हैं।
    • टीएस सिंहदेव अपनी विधानसभा सीट अंबिकापुर में पीछे चल रहे हैं।
    • राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी रमन सिंह आगे चल रहे हैं।  

    यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election Results 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर, कांग्रेस 37 और भाजपा 38 सीटों पर आगे

    खबरें और भी

    तेलंगाना में केसीआर दोनों सीटों पर पीछे

    • तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस चीफ केसीआर दो विधानसभा सीट कामारेड्डी और गजवेल से चुनाव लड़ रहे हैं। कामारेड्डी सीट से भाजपा विधायक वेंकट रमना रेड्डी ने केसीआर को पीछे छोड़ रहे हैं।
    • हाई प्रोफाइल सीट जुबली हिल्स से कांग्रेस प्रत्याशी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पिछड़ रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी मगनती गोपीनाथ आगे चल रहे हैं।
    • गोशामहल से बीजेपी के टी राजा सिंह आगे चल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Telangana Election Results 2023 LIVE: तेलंगाना में KCR कामारेड्डी और गजवेल सीट से चल रहे पीछे, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को मिली बहुमत