Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh: कुमारी सैलजा ने BJP पर लगाए आरोप, कहा- केंद्रीय जांच एजेंसियों के दम पर भाजपा कर रही राजनीति

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 12:42 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ तैयांरियों में जुटी हुई हैं। चुनावों से पहले कांग् ...और पढ़ें

    कुमारी सैलजा ने BJP पर लगाए आरोप
    कुमारी सैलजा ने BJP पर लगाए आरोप

    रायपुर (छत्तीसगढ़), एजेंसी। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों के बीच घमासान मच गया है। कांग्रेस और भाजपा भी एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। चुनावों से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है।

    वहीं, आज (गुरुवार को) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव प्रवास में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की।

    इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और भाजपा पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए।

    छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास कोई नेता नहीं है। पुराने नेताओं को भी किनारे किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के विकास को लेकर काम किया है। जिसके दम पर कांग्रेस एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। लोकसभा में भी सभी सीटों पर कांग्रेस दावा करेगी।

    एजेंसी के दम पर BJP कर रही अपनी राजनीति

    कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के पास कोई विकल्प नहीं है। इसीलिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के बल पर भाजपा अपनी राजनीति कर रही है। इससे यह साफ होता है कि भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास ही नहीं है। तभी राजनीतिक विरोधियों पर जांच एजेंसी द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

    राजनांदगांव सहित सभी 6 विधानसभा में कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी के सवाल पर सैलजा ने कहा कि सभी एक परिवार के हैं। गुटबाजी की शिकायत पर समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी चुनाव में अनुशासनहीनता हुई तो संगठन की ओर से सीधे कार्रवाई होगी।

    खबरें और भी

    जनता ने कांग्रेस का विश्वास बढ़ाया

    छग प्रभारी सैलजा ने कहा कि 5 साल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता का विश्वास जीता है। प्रदेश की जनता ने सरकार का विश्वास बढ़ाया है। जिसके दम पर कांग्रेस 75 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी।

    उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल भाजपा का शासन रहा। राजनांदगांव के विधायक भी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह थे पर बीते चुनाव में जनता ने उनकी सरकार को नकार कर कांग्रेस पर भरोसा किया। कांग्रेस ने भी जनता के विश्वास के बल पर काम किया है। गांव हो या फिर शहर कांग्रेस सरकार ने काम करके दिखाया है।

    छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में छग प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता ही नहीं भाजपा भी मानती है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है। इस घबराहट में भाजपा ने जल्दबाजी में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

    कांग्रेस के दावेदारों को लेकर उन्होंने कहा कि वो दावेदारों का चयन करने नहीं आई हैं। पार्टी का सर्वे चल रहा है और लोगों से फीडबैक लिए जा रहे हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर चंदन यादव सहित जिले के सभी विधायक उपस्थित थे।