Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: अभय चौटाला ने इनेलो सरकार बनने पर 7500 रुपये मासिक पेंशन का किया एलान, BJP-JJP पर जमकर साधा निशाना

    By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में 7500 रुपये मासिक पेंशन की जाएगी गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा जो बिजली के भारी बिल आ रहे हैं ...और पढ़ें

    भाजपा-जजपा सरकार से आम जनता दुखी: अभय चौटाला (file photo)
    भाजपा-जजपा सरकार से आम जनता दुखी: अभय चौटाला (file photo)

    HighLights

    1. जनता भाजपा-जजपा सरकार से दुखी है और परिवर्तन चाहती है: अभय चौटाला
    2. उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में 7500 रुपये मासिक पेंशन की जाएगी

    जागरण संवाददाता, हिसार।  इंडियन नेशनल लोकदल के नेता तथा विधायक अभय चौटाला ने उकलाना में अपनी परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान विजय सुरेवाला के कार्यालय में कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा-जजपा सरकार से दुखी है और परिवर्तन चाहती है।

    अभय चौटाला ने कहा कि-

    आज लोगों की पेंशन काट दी, लोग अपने कार्य करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में बार-बार चक्कर काटने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में 7500 रुपये मासिक पेंशन की जाएगी, गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा, जो बिजली के भारी बिल आ रहे हैं, उनसे छुटकारा दिलाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि, अब परिवर्तन रथ यात्रा सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। जब तक भाजपा-जजपा सरकार से प्रदेश की जनता को छुटकारा नहीं दिला देता। तब तक उनका जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: गाजा में मेडिकल सप्लाई समाप्त हुई तो हजारों मरीजों की जाएगी जान, अस्पतालों का हाल-बेहाल

    परिवर्तन रथयात्रा का दूसरा चरण प्रदेश में उकलाना हलका से शुरू किया है। क्षेत्र के दौलतपुर, उकलाना, बिठमड़ा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, जिला प्रधान सतबीर सिसाय, कली राम, संदीप सरपंच विजय सूरेवाला ,सतवीर, नीरज सहित महिलाएं उपस्थिति रही।