विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election 2024: भाजपा में फूटे बगावत सुर, 26 पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे; पूर्व मंत्री कविता जैन का भी टिकट कटा

Published: Thu, 05 Sep 2024 05:45 AM (IST)

पूर्व मंत्री कविता जैन का टिकट कटते ही उनके सेक्टर-15 में आवास पर मायूसी छा गई। कार्यकर्ता व समर्थक उनके ...और पढ़ें

भाजपा में फूटे बगावत सुर, 26 पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे
भाजपा में फूटे बगावत सुर, 26 पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

HighLights

  1. पूर्व मंत्री कविता जैन का टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन
  2. पार्टी के 26 से अधिक पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया

 जागरण संवाददाता, सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन का टिकट कटने से नाराज पदाधिकारियों ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए। रात साढ़े 10 बजे तक पार्षद इंदु वलेचा समेत 26 से अधिक पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफे दे चुके थे।

सभी पदाधिकारियों ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए पद छोड़ने की घोषणा कर दी। गुरुवार सुबह नौ बजे कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि पुरखास रोड स्थित राजीव जैन के ऑफिस पर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन में शामिल हों।

पूर्व मंत्री कविता जैन का टिकट कटा

पूर्व मंत्री कविता जैन का टिकट कटते ही उनके सेक्टर-15 में आवास पर मायूसी छा गई। कार्यकर्ता व समर्थक उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए। पार्षद इंदु वलेचा व उनके पति संजीव वलेचा के साथ पार्टी के 26 से अधिक पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने वालों ने वाट्सएप ग्रुप पर वीडियो जारी कर भाजपा हाईकमान के प्रति नाराजगी जताते हुए अपने पदों को छोड़ने की घोषणा की।

देर रात तक इस्तीफों का दौरा जारी था

पार्टी के पदों से इस्तीफा देने वालों में पार्षद इंदु वलेचा व उनके पति संजीव वलेचा, महाराजा अग्रसेन मंडल के किसान मोर्चे के अध्यक्ष अशोक, मंडल महामंत्री रजत जैन, आनंद कुमार, मनजीत दहिया, मुकेश एंडी, नरेंद्र जोगी, मंडल अध्यक्ष मुकेश बतरा, सोनीपत विधानसभा के चुनाव प्रभारी अमित कुमार, संजय ठेकेदार, सोमवीर, दीपक पांचाल, जोगेंद्र प्रजापति, मनोज धानिया, जगदीश छिक्कारा, रमापति उपाध्याय, धनीराम व पूर्व पार्षद मनोज शर्मा समेत कई अन्य ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। देर रात तक इस्तीफों का दौरा जारी था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।