यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में बीजेपी जल्द घोषित कर सकती है प्रत्याशी, शिमला सीट से महिला पर खेल सकती है दांव
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर बीजेपी पूरी तैयारी में है और जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। ऐसी खबरें ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस अभी पसोपेश में है जबकि भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में चल रहे राजनीतिक गतिरोध के कारण कांग्रेस के नामों पर मुहर लगने में देरी हो सकती है। हिमाचल के चार संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भाजपा में अंतिम चरण में है।
प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम ही भेजा गया है जबकि अन्य तीन क्षेत्रों मंडी, शिमला व कांगड़ा से कई नाम भेजे गए हैं। अंतिम मुहर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही लगाएगा। दिल्ली में भाजपा के प्रत्याशियों की चयन की प्रक्रिया को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। संसदीय बोर्ड जल्द ही नामों की घोषणा कर सकता है।
शिमला सीट से महिला प्रत्याशी पर दांव?
ऐसी जानकारी है कि भाजपा हिमाचल में इस बार महिला सशक्तिकरण के लिए चार में से एक टिकट महिला को दे सकती है। इसके लिए शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रयोग हो सकता है। भाजपा वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप के टिकट को बदलकर किसी महिला प्रत्याशी पर दांव खेल सकती है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है। यहां से दो महिलाओं का नाम प्रमुखता से चर्चा में है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में इस जगह है विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र
चर्चा में इन नेत्रियों का नाम
इसमें सिरमौर जिले के पच्छाद से विधायक रीना कश्यप और शिमला की पूर्व मेयर कुसुम सदरेट शामिल हैं। तीसरा नाम नाम रोहडू से भाजपा प्रत्याशी रही शशि बाला का नाम भी चर्चा में है। इनमें से किसके नाम पर सहमति बनती है, यह जल्द ही सामने आएगा। भाजपा की राज्यस्तर की चुनाव समिति ने शिमला संसदीय सीट से तीन नाम हाईकमान के पास भेजे हैं। इसमें दो महिलाएं और एक वर्तमान में सांसद का नाम शामिल है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: महिलाएं 1500 रुपए की पेंशन के लिए ऐसे भरें फॉर्म
अब इनमें किसी एक नाम पर मुहर लगती है या किसी अन्य महिला प्रत्याशी को भी चुनावी समर में उतरा जा सकता है। वहीं हमीरपुर से भाजपा के प्रत्याशी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। यहां पर अनुराग ठाकुर के अलावा दूसरा कोई नाम नहीं हैं। इसी तरह से कांगड़ा और मंडी से भी तीन-तीन नाम पैनल में भेजे हैं।