Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में कांग्रेस के प्लान पर BJP फेरेगी पानी, लोकसभा चुनाव के लिए बनाई ये रणनीति

    By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 07:00 AM (IST)

    प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कमी की गई है जिससे जनता को काफी राहत मिली है। कार्यकर्ता घर-घर ...और पढ़ें

    हिमाचल BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति (प्रतीकात्मक फोटो)
    हिमाचल BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं: प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन
    2. केंद्र सरकार की ओर से लगातार देशहित में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं: प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन

    संवाद सहयोगी, सुरंगानी: भारतीय जनता पार्टी मंडल चुराह की ओर से लोक निर्माण विभाग के कोटी स्थित विश्रामगृह में बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

    देशहित में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं: सिद्धार्थन

    घर-घर तक केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएं, ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से लिए गए सकारात्मक निर्णयों के बारे में भी जनता को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार देशहित में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं।

    पर्यटकों से गुलजार होने लगा शिमला, वीकेंड पर 45 प्रतिशत पहुंची ऑक्यूपेंसी

    हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कमी की गई है, जिससे जनता को काफी राहत मिली है। इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा भाजपा संसदीय क्षेत्र के सहप्रभारी राजीव भारद्वाज, प्रदेश भाजपा सचिव विशाल चौहान, भाजपा संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा विस्तारक राजपाल और जिलाध्यक्ष चंबा धीरज नरयाल तथा भाजपा मंडल चुराह के अध्यक्ष तिलक ठाकुर, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र इंटरनेट मीडिया कार्यकारिणी सदस्य अजय टंडन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।