Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वायनाड में अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, कहा- उनके जैसा नहीं देखा राजनीतिक पर्यटक

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Sat, 03 Apr 2021 06:20 PM (IST)

    केरल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैंने राहुल गांधी जैसा राजनीतिक पर्यटक नहीं देखा है। राहुल गांधी यहां (वायनाड) में भी पर् ...और पढ़ें

    केरल के वायडनाड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह
    केरल के वायडनाड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह

    वायनाड, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल के वायनाड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी 15 साल तक अमेठी से सांसद रहें हैं, उन्होंने अमेठी की स्थिति नहीं सुधारी तो वो अब वायनाड में आ गए हैं। इसके साथ ही शाह ने कहा कि मैंने राहुल गांधी जैसा राजनीतिक पर्यटक नहीं देखा है। राहुल गांधी यहां (वायनाड) भी पर्यटन करने आए हैं। उनके सांसद रहते वायनाड का विकास नहीं होने वाला है।

    सबरी माला मंदिर के विवाद पर अमित शाह ने कहा कि जब भगवान अय्यप्पा के भक्तों पर यहां लाठीचार्ज किया जा रहा था तो कांग्रेस चुप बैठी थी। केरल में भाजपा-एनडीए को दृढ़ता से लगता है कि मंदिरों का प्रबंधन भक्तों द्वारा किया जाना चाहिए, नास्तिकों द्वारा नहीं।

    पिछले दो दशकों में केरल का नहीं हुआ कोई विकास: अमित शाह

    केरल की एलडीएफ सरकार पर हमलावर होते हुए शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा और आरएसएस के कई कार्यकर्ता मारे गए हैं। विजयन जी भाजपा कभी भी मेहनत करने से नहीं डरती है और न ही वह इन सबसे कभी डरने वाली है। शाह ने आगे कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ के शासन के चलते पिछले दो दशकों में केरल का कोई विकास नहीं हुआ है। केरल अब भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और राजनीतिक हिंसा में उलझा हुआ है।

    इसके साथ ही शाह ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि केरल के लिए पीएम मोदी ने FAST के दृष्टिकोण को आगे रखा है। जिसमें F का मतलब है मत्स्य पालन और उर्वरक (Fisheries and Fertiliser), A का मतलब है कृषि और आयुर्वेद (Agriculture and Ayurveda), S का मतलब है कौशल विकास और सामाजिक अधिकारिता (Skill Development and Social Empowermen), और T का मतलब है कि राज्य में पर्यटन और प्रौद्योगिकी (Tourism & Technology) से रोजगार लाना है।

    खबरें और भी