Keralam Assembly Election 2026 Results LIVE: केरलम में बंपर जीत की ओर कांग्रेस, कौन बनेगा सीएम?
Kerala Election Result 2026 Live Updates: केरल में सत्तारूढ़ LDF लगातार पांचवीं बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है, लेकिन एग्जिट पोल कांग्रेस के नेत ...और पढ़ें
-1777866596338_m.webp)
Kerala Vidhan Sabha Election Result Live: केरल में आज मतगणना क्या बदलेगी सत्ता (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल महीने में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुए थे। अब आज यानी सोमवार को इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
केरलम (Kerala Vidhan Sabha Chunav Result Live) में 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट लगातार पांचवीं बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे कुछ अलग संकेत दे रहे हैं।
एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट इस बार बढ़त बनाता दिख रहा है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि एग्जिट पोल कई बार गलत भी साबित होते हैं।
एग्जिट पोल में यूडीएफ को बढ़त
ज्यादातर अनुमानों में यूडीएफ को एलडीएफ से आगे दिखाया गया है। अनुमान है कि 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए पर्याप्त हैं।
वहीं, एलडीएफ के बहुमत से पीछे रहने की संभावना जताई गई है। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो राज्य में सत्ता परिवर्तन तय माना जाएगा। हालांकि, मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नहीं दिख रहा है और कई सीटों पर करीबी टक्कर की संभावना भी बनी हुई है।
फिर लौट सकता है पुराना राजनीतिक ट्रेंड
केरल की राजनीति लंबे समय से यूडीएफ और एलडीएफ के बीच बारी-बारी से सत्ता बदलने के लिए जानी जाती है। 2021 में एलडीएफ की वापसी इस परंपरा से अलग थी। अब मौजूदा एग्जिट पोल यह संकेत दे रहे हैं कि राज्य फिर उसी पुराने पैटर्न की ओर लौट सकता है, जहां हर चुनाव में सत्ता बदलती है।