Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kerala Assembly Elections 2021: वाम दलों की राजनीति भ्रष्टाचार, हिंसा व अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण पर निर्भर- सीतारमण

    By Shashank PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 04 Apr 2021 07:58 AM (IST)

    केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) गठबंधन और अन्य वामपंथी राजनीतिक दलों पर हमला करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ...और पढ़ें

    केरल में बोलती केंदीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। (फोटो: एएनआइ/फाइल)
    केरल में बोलती केंदीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। (फोटो: एएनआइ/फाइल)

    कन्नूर[केरल], एएनआइ। केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) पर निशाना साधते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वाम दलों की राजनीति तीन चीजों पर निर्भर है- भ्रष्टाचार, हिंसा और अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण।यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, 'भारत में जिस दिन से कम्युनिस्ट विचारधारा का आयात हुआ, लोगों ने उन पर भरोसा किया।

    लेकिन जिन लोगों ने उनकी विचारधारा को चुनौती देने की हिम्मत की, उन्होंने उन लोगों के पैर काट दिए।' उन्होंने कहा, 'आप भाजपा को वोट दो, आपको पानी नहीं दिया जाएगा और आपको आपके गांव में कारोबार शुरू करने नहीं दिया जाएगा। आपका अस्तित्व दांव पर है। सिर्फ हिंसा ही उनका मंत्र है।' एक अन्य रैली में सीतारमण ने सबरीमाला मंदिर के मुद्दे पर भी एलडीएफ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश के मंत्री कदाकमपल्ली सुरेंद्रन की भगवान अयप्पा के भक्तों पर पुलिस बल का प्रयोग करने के लिए आलोचना की।