यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM विजयन ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपा इस्तीफा, सरकार गठन के लिए आज अहम बैठक
केरल में इस साल फिर से एलडीएफ (lDF) ने बड़ी जीत से इतिहास रच दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Kerala CM Pinarayi Vi ...और पढ़ें

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। केरल में इस साल फिर से एलडीएफ (lDF) ने बड़ी जीत से इतिहास रच दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सीपीआई की कार्यकारिणी आज सरकार गठन के संबंध में निर्णय लेने के लिए बैठक करेगी।
बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट से संसद पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां विस चुनाव में पार्टी की कमान संभाली थी। इसके बावजूद उनकी मेहनत काम नहीं आई। मुख्यमंत्री विजयन के नेतृत्व में वाम गठबंधन एलडीएफ 140 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा।
इन नेताओं ने दी बधाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने केरल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पी. विजयन को उनकी पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी है।
नए चेहरों को मिल सकता है मौका
इस गुणागणित में इस बार केरल के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। दरअसल, विजयन जिस पार्टी माकपा के सदस्य हैं उसके नियम के अनुसार किसी को लगातार दो बार के बाद चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया जाता। इस नियम के कारण इस बार उनकी पिछली कैबिनेट में शामिल पांच दिग्गज मंत्री थामस इस्साक (वित्त मंत्री), एके बालन (कानून मंत्री), जी. सुधाकरन (लोकनिर्माण मंत्री), सी. रवीन्द्रनाथ (शिक्षा मंत्री), और ई.पी. जयराजन (उद्योग मंत्री) टिकट पाने में नाकाम रहे। इनके अलावा पार्टी के 28 अन्य विधायक इस बार टिकट पाने से वंचित रह गए।