Kerala Election Dates: 9 अप्रैल को केरल में मतदान, 4 मई को नतीजों का एलान; कौन मारेगा बाजी?
vidhan sabha Elections 2026 Date Announcement Live चुनाव आयोग आज कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल, केरल, तमि ...और पढ़ें
HighLights
चुनाव आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की
केरल, बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुदुचेरी में चुनाव होंगे।
केरल में कांग्रेस जल्द उम्मीदवार घोषित करेगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों (Assembly Election 2026 Dates) का एलान आज हुआ। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने रविवार को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। केरल में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे और नतीजों का एलान 4 मई को होगा।
इन चुनावों में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी शामिल हैं। इन सभी जगहों पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है और अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित कर दी गई है।
केरल में कांग्रेस जल्द घोषित करेगी उम्मीदवार
केरल में चुनाव की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के नाम सामने आने शुरू हो जाएंगे। वी. डी. सतीशन ने कहा था कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस अलग-अलग चरणों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। उन्होंने कोच्चि में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है।
वीडी सतीशन ने कहा था कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा में देरी की वजह से सभी दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा भी टाल दी थी। उन्होंने कहा था कि जैसे ही चुनाव का एलान होगा, उम्मीदवारों की घोषणा अलग-अलग चरणों में की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का मामला अंतिम चरण में है और अगर जरूरत पड़ी तो सीटों के आदान-प्रदान पर चर्चा की जाएगी।
खबरें और भी
केरल में लेफ्ट और कांग्रेस के बीच मुकाबला
केरल में मुख्य मुकाबला वामपंथी दलों और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। राज्य में अक्सर हर चुनाव में सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार वामपंथी दल के वरिष्ठ नेता पिनाराई विजयन को लगातार दो बार सरकार बनाने का मौका मिल चुका है।
वहीं कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साह मिला है, लेकिन चुनाव में सफलता के लिए पार्टी को अपने अंदरूनी मतभेदों पर काबू रखना होगा।
'गंगा किनारे अतिक्रमण पर विस्तृत रिपोर्ट दें', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश