विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोच्चि से UDF उम्मीदवार टोनी चम्मानी हुए कोरोना संक्रमित, खुद दी जानकारी

By Pooja SinghEdited By:
Published: Thu, 01 Apr 2021 10:02 AM (IST)

केरल के कोच्चि से संयुक्त डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के उम्मीदवार और पूर्व मेयर टोनी चम्मानी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ...और पढ़ें

कोच्चि से UDF उम्मीदवार टोनी चम्मानी हुए कोरोना संक्रमित, खुद दी जानकारी
कोच्चि से UDF उम्मीदवार टोनी चम्मानी हुए कोरोना संक्रमित, खुद दी जानकारी

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। केरल के कोच्चि से संयुक्त डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के उम्मीदवार और पूर्व मेयर टोनी चम्मानी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि इस साल केरल सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव है। 

बता दें कि केरल में एक चरण में 6 अप्रैल 2021 को चुनाव होगा। वहीं मतों की गिनती 2 मई 2021 को होगी और पता चल जाएगा कि इस बार सरकार किसकी बनेगी। केरल विधानसभा की 140 सीटें हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 1 जून 2021 को खत्म हो रहा है।  चुनाव से पहले टोनी चम्मानी कोरोना संक्रमित हुए हैं।

बता दें कि इससे पहले भी देश में मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्रियों को कोरोना हो चुका है। वहीं कोरोना वायरस एक बार फिर से भारत समेत दुनिया के ज्‍यादातर देशों में पैर पसार रहा है। भारत में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं, वहीं 459 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या 5 लाख 80 हजार से ज्‍यादा हो गई है। ऐसे में सरकार ने एक बार फिर कमर कस ली है। सभी राज्‍यों को गाइडलाइंस का सख्‍ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। आज से भारत में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी सामान्‍य लोग भी कोरोना की वैक्‍सीन लगवा सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह उम्‍मीद की जा सकती है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आएगी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।