विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में दोस्ती और केरल में कुश्ती, कांग्रेस और लेफ्ट का यह कैसा रिश्ता : शिवराज

By Neel RajputEdited By:
Published: Fri, 02 Apr 2021 09:53 PM (IST)

शिवराज सिंह चौहान ने कहा एलडीएफ-यूडीएफ दोनों ने केरल को जिहादियों के हवाले कर दिया है। यहां लव जिहाद चल ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए आज केरल में थे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए आज केरल में थे

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को केरल के चुनावी दौरे पर रहे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित कर एक रोड शो भी किया। बेपूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार केपी प्रकाश बाबू, कोंगद में एम.सुरेश बाबू और चेलाक्कारा में शजुमोन वट्टटक्कड़ के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, जो कांग्रेस सत्ता के लिए बंगाल में कम्युनिस्टों के साथ खड़ी है, वही केरल में उनके खिलाफ लड़ रही है। बताइए राहुल बाबा यह रिश्ता क्या कहलाता है। अंत में चौहान ने नट्टीका विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी एके लोचनन के समर्थन में रोड शो कर केरल के समग्र विकास के लिए मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभा की शुरूआत में चौहान ने मलयालम भाषा में लोगों का अभिवादन किया। बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होगा। वहां चौहान भाजपा के स्टार प्रचारक हैं।

सरकार बनी तो केरल में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून

चौहान ने कहा, एलडीएफ-यूडीएफ दोनों ने केरल को जिहादियों के हवाले कर दिया है। यहां लव जिहाद चल रहा है। लोभ, लालच, डर, नाम बदलकर भ्रमित कर कई जिंदगियां बर्बाद करने का अपराध किया जा रहा है। मैं मध्य प्रदेश की धरती से आया हूं और वहां लव जिहाद के खिलाफ हमने कानून बनाया है। हम लव के खिलाफ नहीं, जिहाद के खिलाफ हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी होगी, वहां लव जिहाद चलने नहीं देगी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कानून बन गया है। केरल में भी हमारी सरकार बनते ही कानून बना दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।