विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video : वायनाड के अनाथालय में राहुल ने बच्चों के साथ किया भोजन, वीडियो कॉल पर प्रियंका से कराई बात

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Sun, 04 Apr 2021 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 05:44 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केरल पहुंचे। वह यहां कलपेट्टा इलाके में जीवन ज्योति अनाथालय पहुंचे और बच्चों के ...और पढ़ें

राहुल गांधी वायनाड के कलपेट्टा इलाके में जीवन ज्योति अनाथालय पहुंचे और बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया।
राहुल गांधी वायनाड के कलपेट्टा इलाके में जीवन ज्योति अनाथालय पहुंचे और बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया।

वायनाड, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केरल पहुंचे। वह यहां कलपेट्टा इलाके में जीवन ज्योति अनाथालय पहुंचे और बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया। लंच के दौरान राहुल ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से कुछ बच्चों की फोन पर वीडियो कॉल के जरिए बात कराई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल ने वायनाड के तिरूनेल्ली मंदिर में पूजा अर्चना भी की। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल एक ऑटो में भी सवारी की। 

केरल में छह अप्रैल को मतदान होना है। राहुल ने मानन्थावाद्य वेल्लमुंडा में आयोजित यूडीएफ की एक बैठक में कहा कि यूडीएफ की सरकार बनने पर 'न्यूनतम आय योजना' (न्याय) के तहत राज्य के हर गरीब को हर महीने छह हजार रुपए मिलेंगे। उन्‍होंने कहा- यूडीएफ कुछ क्रांतिकारी प्रस्ताव कर रहा है। पहले कभी किसी भी राज्य में ऐसी कोशिश नहीं की गई है। तिरूनेल्ली में भगवान महाविष्णु के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राहुल यूडीएफ की बैठक में पहुंचे थे।

राहुल ने कहा कि न्याय का विचार बहुत सामान्य है। हम केरल के सबसे गरीब लोगों के हाथों में सीधे पैसा देने जा रहे हैं। केरल के हर गरीब को निश्चित रूप से छह हजार रुपए महीना यानी 72 हजार रुपये हर साल उसके खाते में दिए जाएंगे। इन दिनों राहुल ने अपनी जनसभाओं में न्याय योजना पर ज्‍यादा जोर दे रहे हैं। कांग्रेस केरल में पिछले पांच वर्षों में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं को मुद्दे के रूप में उठा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।