विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: सीएम साय ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, बोले- Congress के कई प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप

Published: Sun, 21 Apr 2024 06:00 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई प्रधानमंत्रियों ...और पढ़ें

सीएम साय बोले कांग्रेस के कई प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप
सीएम साय बोले कांग्रेस के कई प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप

जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55-60 वर्षों तक एकछत्र राज किया और अनेकों राज्यों में वर्षों-वर्षों तक राज किया, लेकिन लूट-लूटकर देश को खोखला करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के शासनकाल में जितने भी प्रधानमंत्री हुए कईयों पर कोई न कोई घोटाले का आरोप हैं।

राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले जैसा बड़ा आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले जैसा बड़ा आरोप है तो मनमोहन सिंह की सरकार में ऐसा कोई भी दिन नहीं था, जब घोटाले की नई-नई खबर अखबार में न आती रही हो, यथा कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला इसके उदाहरण हैं। ऐसी कांग्रेस का समूल नाश करना है।

अपने एक दिवसीय दौरे में मध्यप्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत बाकल में दो जनसभाओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर लताड़ा। भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के लिए की वोट अपील की।

कांग्रेस का खात्मा तय

सीएम साय ने कहा कि इतनी तपती गर्मी में आप लोग भाजपा को समर्थन देने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का खात्मा तय है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को धोखा देने, लूटने का काम किया है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन, खुद ही गरीबी को बढ़ाया। इनके एक प्रधानमंत्री ने तो जनता के बीच कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं जो गरीबों तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस ने ही भ्रष्टाचार को बढ़ाया और घोटाला भी किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।