विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में भाजपा को उसी की स्‍टाइल में टक्‍कर देने की तैयारी में कांग्रेस; जानिए क्‍या रणनीति

Updated: Fri, 26 Apr 2024 01:21 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 देश में 18वीं लोकसभा चुनाव की दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्‍यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिन राज्‍यों में अभी मतदान होना ...और पढ़ें

Lok Sabha Chunav 2024: हिमाचल में भाजपा को उसी की स्‍टाइल में टक्‍कर देने की तैयारी में कांग्रेस
Lok Sabha Chunav 2024: हिमाचल में भाजपा को उसी की स्‍टाइल में टक्‍कर देने की तैयारी में कांग्रेस

 रोहित नागपाल, शिमला। हिमाचल कांग्रेस भाजपा को उसी के चेहरों से टक्कर देने की तैयारी में है। कांग्रेस ने हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रणजीत सिंह राणा को पार्टी में शामिल कर इसकी शुरुआत कर दी है। रणजीत सिंह को उपचुनाव से कांग्रेस का टिकट मिलने की संभावना अधिक है।

धर्मशाला से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर लड़ चुके राकेश चौधरी कांग्रेस के पैनल में शामिल हैं। लाहुल स्पीति से भाजपा सरकार में मंत्री रहे रामलाल मार्कंडेय को भी कांग्रेस टिकट दे सकती है। हालांकि, यहां विरोध हो रहा है। ऊना जिला के गगरेट में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक राकेश कालिया की दावेदारी भी मजबूत है। राकेश कालिया विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा ने उपचुनाव आजमाया था ये दांव

प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों व तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मत दिया था। इसके बाद ये सभी भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के इन पूर्व विधायकों को ही भाजपा ने उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। अब कांग्रेस भी भाजपा को उसी की भाषा में जवाब दे रही है।

सुजानपुर से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पिछले माह भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने उपचुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाया। कैप्टन रणजीत इससे नाराज थे और पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। कैप्टन रणजीत पिछले विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राणा से 399 मत से हारे थे।

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024: दूसरे रण में मोदी के ये चार मंत्री, कौन कहां से लड़ रहा चुनाव? राजस्‍थान में एक निर्दलीय ने बढ़ाई सबकी टेंशन

हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ऐसी रणनीति बना सकती है। यहां पर कई भाजपा नेताओं व उनके स्वजन से बात चली है। हालांकि, ऊना जिला के कुटलैहड़ में कांग्रेस को अधिक सफलता मिलती नहीं दिख रही है।

यहां पर विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो को पार्टी में शामिल करने व प्रत्याशी बनाने का विरोध किया था, लेकिन वे अब पार्टी के साथ चल रहे हैं। हालांकि, अभी वे भुट्टो के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए हैं। गगरेट में पूर्व प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक राजेश ठाकुर चैतन्य शर्मा के कार्यक्रमों में शामिल रहे हैं। अब वे केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के कार्यक्रमों में उनके साथ ही हैं।

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी का 'राजा' और बिरला का RSS के प्रहलाद से मुकाबला, चुनावी रण में दांव पर है इन टॉप 10 दिग्गजों की साख