विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में 390 करोड़पति प्रत्याशी, इनमें 105 निर्दलीय, जानिए किस पार्टी में कितने 'धनकुबेर'

Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:14 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 390 करोड़पति प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: दूसरे चरण में 390 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।
Lok Sabha Election 2024 Phase 2: दूसरे चरण में 390 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल यानी आज मतदान शुरू हो चुका है। इसमें 390 करोड़पति अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खास बात ये है 105 करोड़पति निर्दलीय हैं। 5.17 करोड़ रुपये प्रत्याशियों की औसत संपत्ति है। छह प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। 47 प्रत्याशियों ने अपना पैन विवरण घोषित नहीं किया है। बता दें कि पहले चरण में 450 करोड़पति चुनाव मैदान में थे। एडीआर ने इन प्रत्याशियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है।

यह भी पढ़ें: 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान, यहां देखें- किस राज्य में कहां-कहां होगी वोटिंग

किस दल में कितने करोड़पति

दूसरे चरण में भाजपा के 69 में से 64 (93 %), जेडीयू के पांच में से पांच (100 %), तृणमूल कांग्रेस के चार में से चार (100 %), शिवसेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 4 में से 4 (100%), सपा के चार में से चार (100%), शिवसेना के तीन में से तीन (100 %) कांग्रेस के 68 में से 62 (91%), सीपीआई (एम) के 18 में से 12 (67 %) और सीपीआई के पांच मे से दो (40 प्रतिशत) प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनकी घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: दो पूर्व CM के बेटे चुनाव मैदान में: झालावाड़-बारां में लगी वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा, जालौर में अशोक गहलोत की अग्निपरीक्षा

किस राज्य में कितने करोड़पति प्रत्याशी

कर्नाटक में सबसे अधिक 80 करोड़पति प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे स्थान पर केरल हैं। यहां 63 उम्मीदवार करोड़पति हैं। महाराष्ट्र के 60 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ से अधिक है। राजस्थान में 49, उत्तर प्रदेश में 42, मध्य प्रदेश में 26, असम में 19, बिहार में 14, पश्चिम बंगाल में 12, छत्तीसगढ़ में 13, जम्मू-कश्मीर में नौ, त्रिपुरा में तीन प्रत्याशी करोड़पति हैं।

यह भी पढ़ें: ये हैं दूसरे चरण के सबसे रईस प्रत्‍याशी, सबसे कम संपत्ति वाले 10 चेहरों को भी जान लीजिए