Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, 55 करोड़ रुपये की अमिट स्याही बनेगी मतदान की गवाह

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 02:00 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश को स्याही की सर्वाधिक 3.58 लाख शीशियों और लक्षद्वीप को सबसे कम 110 शीशियों की आपूर्ति की गई है। कर्नाटक सरकार का उपक्रम अकेले चुनाव आयोग ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों को की गई अमिट स्याही की आपूर्ति
    लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों को की गई अमिट स्याही की आपूर्ति

    पीटीआई, बेंगलुरु। मैसुरु पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग 55 करोड़ रुपये मूल्य की अमिट स्याही की 26.55 लाख से अधिक शीशियों की आपूर्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।

    आगामी 19 अप्रैल से देश में लोकसभा चुनाव शुरू

    उत्तर प्रदेश को स्याही की सर्वाधिक 3.58 लाख शीशियों और लक्षद्वीप को सबसे कम 110 शीशियों की आपूर्ति की गई है। कर्नाटक सरकार का उपक्रम अकेले चुनाव आयोग के लिए 1962 से स्याही का निर्माण कर रहा है। आगामी 19 अप्रैल से देश में लोकसभा चुनाव शुरू होंगे।

    लक्षद्वीप को सबसे कम 125 शीशियों की आपूर्ति की गई थी

    कंपनी के प्रबंध निदेशक के. मोहम्मद ने बताया कि कंपनी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तकरीबन 36 करोड़ रुपये मूल्य की अमिट स्यही की 25.98 लाख से अधिक शीशियों की आपूर्ति की थी। उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक 3.64 लाख शीशियों और लक्षद्वीप को सबसे कम 125 शीशियों की आपूर्ति की गई थी।

    स्याही की आपूर्ति में 2.2 फीसदी की बढ़ोतरी

    गत संसदीय चुनाव के मुकाबले इस बार अमिट स्याही की आपूर्ति में 2.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग के जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में लगभग 97 करोड़ मतदाता हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 15.30 करोड़ से अधिक और लक्षद्वीप में सबसे कम 57,500 मतदाता हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: जनतांत्रिक राजनीति की नई शैली, 2019 लोकसभा चुनाव में अपने विजयी उम्मीदवारों को PM Modi ने दे दिया था ये संदेश