यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
14 लाख की घड़ी पहनते हैं अक्षय कांति बम; कितनी संपत्ति के मालिक हैं? नामांकन वापस लेकर BJP में हुए शामिल
Indore Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के नताजों से पहले ही कांग्रेस को दो सीटों पर बड़ा झटका लग चुका है। कुछ दिनों पहले सूरत से प्रत्याशी का नाम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, इंदौर। Akshay Kanti Bam Net Worth: सूरत के बाद कांग्रेस को इंदौर से बड़ा झटका मिला है। यहां से पार्टी के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय के साथ एक सेल्फी साझा कर उनके भाजपा में आने का दावा किया। इससे पहले अक्षय ने कलेक्टर कार्यालय जाकर अपना नामांकन वापस लिया था।
कांग्रेस ने भाजपा के शंकर लालवानी के विरुध्द अक्षय को मैदान में उतारा था। उनका यह किसी भी तरह का पहला चुनाव था। अक्षय खुद को शिक्षाविद बताते हैं और वह इंदौर में कई कॉलेज का संचालन करते हैं। नामांकन के दौरान उनकी ओर से जमा किए गए हलफनामे के अनुसार वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
इतनी है कुल संपत्ति
अक्षय के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास कुल 56 करोड़ रूपए की संपत्ति है। इसमें 8.50 करोड़ रूपए की चल एवं 46.77 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी कंपनी की चल संपत्ति 1.95 करोड़ रूपए है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास भी 20 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है, जिसमें 4.28 करोड़ रूपए की चल एवं 16.09 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति है। वहीं उनके परिवार की कुल संपत्ति 78 करोड़ रूपए से अधिक है।
14 लाख रूपए की घड़ी
अक्षय ने अपने हलफनामे में बताया था कि वह रोलेक्स की घड़ी पहनते हैं, जिसकी कीमत 14 लाख रूपए है। उनके नाम दस बैंक खाते हैं, जिसमें एक करोड़ रुपए जमा है। वहीं उनकी पत्नी के तीन खातों में भी लाखों रुपए जमा हैं। उनके नाम पर कोई कार नहीं है।
खबरें और भी
इसके अलावा उन्होंने 75 लाख रूपए का कर्ज भी दे रखा है। ज्वेलरी के रूप में अक्षय के पास 16 लाख 36 हजार रुपए का 217.58 ग्राम सोना और 26.49 लाख रूपए की तीन किलो चांदी भी है। इसके अलावा 87 लाख रूपए का 10 किलो का रजत रथ भी है।