यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amritpal Singh: जेल से चुनाव मैदान में उतरा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल, जानिए कितनी संपत्ति का है मालिक?
Lok Sabha Election 2024 अमृतपाल सिंह अमृतसर के जल्लूखेड़ा गांव का रहने वाला है। 2023 में पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब लोकसभा चुनाव लड़ने की ...और पढ़ें

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद है। खडूर साहिब से उसने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।
यह भी पढ़ें: खत्म होती संयम की भाषा! विवादों में रहे ये बयानवीर, किसी ने की आपत्तिजनक टिप्पणी तो किसी ने दिया भड़काऊ भाषण
न मकान न जायदाद
अमृतपाल ने हलफनामे में अपनी और पत्नी की संपत्ति का ब्योरा दिया है। अमृतपाल के पास चल और अचल संपत्ति के नाम पर सिर्फ एक हजार रुपये हैं। वो भी बैंक में जमा हैं। अमृतपाल सिंह के पास न तो अपना कोई मकान है और न ही कोई जायदाद।
पत्नी किरणदीप के नाम इतनी संपत्ति?
अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के पास 18.17 लाख रुपये की संपत्ति है। जिला चुनाव अधिकारी समक्ष भरे गए नामांकन-पत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के नाम लंदन के खाते में चार लाख रुपये से अधिक हैं। 20 हजार रुपये की नकदी भी है।
वहीं 14 लाख के आभूषण भी हैं। दोनों पर कोई कर्ज भी नहीं है। अमृतपाल सिंह अमृतसर के जल्लूखेड़ा गांव का रहने वाला है। उसके पास कोई फोन नहीं है।
2023 में पंजाब पुलिस ने किया था गिरफ्तार
साल 2023 में पंजाब पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। उससे पहले अमृतपाल सिंह ने अमृतसर के अजनाला थाने पर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया था। इस हमले में छह पुलिसकर्मियों को चोट आई थी। हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छोड़ने का एलान किया था।