विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में मिली हार की बताई ये वजह, एक लाख कांग्रेसियों को भाजपा में जोड़ने का किया दावा, पढ़ें खास बातचीत

Published: Wed, 03 Apr 2024 05:53 PM (IST)

Narottam Mishra Exclusive Interview हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने वाले नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली का प्रभार नरोत्तम मिश्रा को दिया गया है।
Lok Sabha Election 2024: भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली का प्रभार नरोत्तम मिश्रा को दिया गया है।

वीरेंद्र तिवारी, ग्वालियर। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चर्चा में हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं का भाजपा ज्वॉइन करने का सिलसिला जारी है। भाजपा ने इसके लिए न्यू ज्वॉइनिंग टोली भी बनाई है, जिसका प्रभारी नरोत्तम मिश्रा को बनाया गया है।

इससे पहले हालिया विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को दतिया में मिली हार की भी खूब चर्चा हुई थी। तब उन्होंने शायराना अंदाज में कहा था 'समुद्र का पानी उतरते देख, किनारे पर घर मत बना लेना, मैं लौटकर आऊंगा यह वादा है'।

फिलहाल मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और कद्दावर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा से खास बातचीत की है जागरण न्यूज नेटवर्क ने। पढ़ें इस बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:-

प्रश्न - दतिया में मिली हार के बाद कुछ लोगों का मानना था कि नरोत्तम मिश्रा अब चुनावी परिदृश्य से गायब हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ?

उत्तर - ऐसे लोगों के साथ मेरी सांत्वना है, जो मेरे बारे में ऐसा सोचते थे। मेरे पास अभी बुंदेलखंड क्लस्टर की लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी है। पीएम मोदी के कार्यों को कार्यकर्ताओं और जनता तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। भाजपा में सदस्यता ग्रहण करवाने की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। अभी तक 18 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सरपंच से लेकर पूर्व सांसद जैसे नेता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है।

प्रश्न - जिस तरह आप थोक में कांग्रेसियों को भाजपा में ला रहे हैं, उससे दतिया की हार का बदला ले रहे हैं क्या?

उत्तर - दतिया में चूक अति-आत्मविश्वास से हुई। छह अप्रैल को एक दिन में एक लाख कांग्रेसियों को जोड़कर कीर्तिमान बनाएंगे। यदि यह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाए तो खुशी की बात है। देश में सर्वाधिक कांग्रेसियों का भाजपा में आने का क्रम मध्य प्रदेश में चल रहा है। हमारी कोशिश है कि छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर एक दिन में एक समय में बूथ स्तर कुल एक लाख कांग्रेसियों को एक साथ भाजपा से जोड़कर रिकॉर्ड बनाया जाए।

चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

प्रश्न - भाजपा के अंदर इतनी छटपटाहट क्यों है कांग्रेस को खत्म करने की?

उत्तर - छटपटाहट कहां है, क्या हम जा रहे हैं उनके पास? कांग्रेसी मोदी जी के विकास कार्यों से, राष्ट्रवाद की भावना और श्रीराम से प्रभावित होकर पार्टी में आ रहे हैं तो उन सबका स्वागत है।

प्रश्न - पूरी कांग्रेस ही भाजपा में आ जाएगी, फिर मूल भाजपा कहां जाएगी?

उत्तर - मूल भाजपा ही रहेगी। गंगाजी में बाकी नदियां मिलती हैं तो क्या गंगा, गंगा नहीं रहती है? वह सब भी गंगा जल की तरह होते जा रहे हैं।

प्रश्न - इतना बड़ा सदस्यता अभियान फिर प्रोजेक्ट कमल नाथ कहां फेल हो गया?

उत्तर - कमल नाथ प्रोजेक्ट हमने चलाया ही नहीं था और न वह फेल हुआ है। कमल नाथ के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- 'विदिशा से खिलेगा सुंदर कमल.. यहां से आत्‍मा का रिश्‍ता', BJP की जीत और कांग्रेस की सीट पर शिवराज का बेबाक जवाब

प्रश्न - लोकसभा चुनाव के लिए आपको टिकट क्यों नहीं मिला?

उत्तर - आपके हाथों (मीडिया) में है नाम चलाना। लोकसभा चुनाव लड़ने का मेरा कदापि मन नहीं था।

प्रश्न - खजुराहो सीट आपके क्लस्टर में है। वहां आईएनडीआई गठबंधन से सामना है?

उत्तर - वहां सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होगी। भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा पांच लाख वोटों से प्रचंड जीत दर्ज करेंगे।

प्रश्न - छिंदवाड़ा सीट पर कमल कैसे खिलाएंगे?

उत्तर - वहां भी हम शत-प्रतिशत जीत रहे हैं। मध्य प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।

ये भी पढ़ें- '...इससे चुनाव जीतने का मजा नहीं', पढ़ें बहुमत की बात पर कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव का बेबाक इंटरव्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।