Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: वोटिंग के दिन तपिश बनेगी चुनौती, मतदान किया तो साड़ी, जेवर और एलपीजी गैस पर मिलेगी छूट

    Updated: Sun, 05 May 2024 06:30 AM (IST)

    मौसम विभाग के सात मई मतदान के दिन काफी तपिश रहेगी। भोपाल राजगढ़ सागर गुना विदिशा बैतूल भिंड मुरैना एवं ग्वालियर में मतदान होना है। लोकसभा चुनाव में 13 ...और पढ़ें

    मतदान किया तो साड़ी, जेवर और एलपीजी गैस पर मिलेगी छूट
    मतदान किया तो साड़ी, जेवर और एलपीजी गैस पर मिलेगी छूट

    जेएनएन, रतलाम। लोकसभा चुनाव में 13 मई को रेकार्ड मतदान के लिए शहर के व्यापारियो ने प्रशासन के साथ मिलकर नई पहल की है। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के साथ शनिवार को व्यापारी संगठनों, सामाजिक प्रतिनिधियों की एक बैठक में सराफा एसोसिएशन, कपड़ा व्यापारी, एलपीजी गैस वितरकों, निजी अस्पताल सहित अन्य संगठनों ने मतदान करने के बाद अंगूली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर खरीदारी में छूट देने का निर्णय किया।

    मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दो चरणों में मतदान का प्रतिशत 2019 के मुकाबले कम रहा है। जिले में 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सर्वाधिक मतदान जिले की सैलाना विधानसभा में हुआ था। रतलाम शहर, जावरा, रतलाम ग्रामीण व आलोट में भी मतदान प्रतिशत अच्छा रहा था। इसे बनाए रखने के लिए जागरूकता को लेकर प्रशासन ने अलग-अलग स्तर पर तैयारी की है।

    मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई

    बैठक में सीईओ जिला पंचायत शृंगार श्रीवास्तव, महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा, अंकिता पण्ड्या आदि उपस्थित रहे। बैठक में रेलवे एम्पलाइज यूनियन से जुड़े मनोहर बारोठ, हरीश चंदवानी, नरेंद्र सोलंकी, श्री अशोक तिवारी आदि ने वेरएयू द्वारा आधिकाधिक मतदान किए जाने की कार्ययोजना बताते हुए प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाने की बात कही। इस दौरान मतदाता जागरुकता पोस्टर का विमोचन किया गया। कलेक्टर ने मतदाता जागरुकता की शपथ भी उपस्थितजनों को दिलाई।

    केमिस्ट एसोसिएशन हर दुकान पर लगाएगा फ्लेक्स

    केमिस्ट एसोसिएशन के जय छजलानी ने बताया कि उनके संगठन की लगभग 1200 केमिस्ट शाप है, सभी शाप पर मतदाता जागरूकता के फ्लेक्स उनके एसोसिएशन की पहल पर लगाए जा रहे हैं। केमिस्ट प्रवीण गुप्ता ने कहा कि शहर के 20 मतदान केन्द्रों पर उनके द्वारा ओआरएस घोल के पैकेट रखे जाएंगे।

    खबरें और भी

    सोने के जेवर पर आधा व चांदी पर एक प्रतिशत की छूट

    सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट ने कहा कि एसोसिएशन के व्यापारी, ज्वेलर्स अपनी दुकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को मतदान के बाद अमिट स्याही लगी अंगुली दिखाने पर स्वर्ण आभूषण पर प्रत्येक 10 ग्राम की खरीदी पर मूल्य का आधा प्रतिशत छूट देंगे, जो आज की स्थिति में लगभग 350 रुपये होती है। इसी प्रकार चांदी के आभूषण की खरीदी पर ग्राहक एक प्रतिशत की छूट पाएगा जो आज की स्थिति में लगभग 600 रुपये है। छूट 13 मई से अगले 20 दिनों तक दी जाएगी। इसके लिए संगठन ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

    एलपीजी- गैस पाइप पर मिलेगी 25 रुपये की छूट

    बैठक में एलपीजी डीलर एसोसिएशन के अमित अग्रवाल ने बताया कि मतदान करने वाले ग्राहकों को एक माह तक सुरक्षा पाइप (नली) पर प्रति नग 25 रुपए की छूट दी जाएगी। इसके अलावा एलपीजी डीलर एसोसिएशन जिले में 10 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए ठंडाई, पेयजल की व्यवस्था भी करेगा। गैस सिलेंडर पर मतदाता जागरूकता के स्टिकर भी लगाए जा रहे हैं।

    साड़ी खरीदी पर भी छूट

    रतलाम क्लाथ मार्केट स्थित अशोक साड़ी सेंटर के संचालक अंकुश जैन द्वारा बताया गया कि अधिकाधिक मतदान के उद्देश्य से उनके द्वारा ग्राहक को उनकी दुकान पर साड़ी व सूट की खरीदी पर 10 प्रतिशत छूट पर दी जाएगी, यह छूट 13 मई से 15 मई तक मिलेगी।

    मतदान के दिन तपिश बनेगी चुनौती

    मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ईरान और पाकिस्तान के आसपास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए हैं। इनके प्रभाव से सोमवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मंगलवार को मतदान दिवस पर भोपाल, विदिशा, सागर में बादल बने रह सकते हैं। तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बैतूल में गरज-चमक के साथ वर्षा भी होने के आसार हैं। शेष क्षेत्रों में तपिश तो रहेगी, लेकिन लू चलने के आसार नहीं है। बता दें कि मंगलवार को भोपाल, राजगढ़, सागर, गुना, विदिशा, बैतूल, भिंड, मुरैना एवं ग्वालियर में मतदान होना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी द्रोणिका के रूप में पाकिस्तान पर सक्रिय है।