Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान, भाजपा को 10 से 11 सीटें मिलने का अनुमान

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

    छत्तीसगढ़ में एनडीए के वोट प्रतिशत में छह प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। जहां पिछले चुनाव में 51 फीसदी वोट मिले थे वहीं इस बार 57 फीसदी वोट मिल सकते है ...और पढ़ें

    एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान
    एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान

    HighLights

    1. छत्तीसगढ़ में एनडीए के वोट प्रतिशत में छह प्रतिशत वृद्धि की संभावना
    2. कांग्रेस नेताओं ने एग्जिट पोल के परिणामों को भ्रामक बताया

    जेएनए, रायपुर। चार जून को आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले जारी तमाम एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। प्रदेश में लोकसभा की 11 सीटें हैं जिनमें भाजपा 10 से 11 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को एक सीट मिलने के संकेत दिख रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ में एनडीए के वोट प्रतिशत में छह प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। जहां पिछले चुनाव में 51 फीसदी वोट मिले थे, वहीं इस बार 57 फीसदी वोट मिल सकते हैं। प्रदेश में कांग्रेस एग्जिट पोल से विचलित हो गई है और वह उसके नेताओं ने परिणाम को भ्रामक बता दिया है। वहीं, भाजपा का उत्साह बढ़ता दिख रहा है।

    कांग्रेस को एक सीट ही मिली थी

    बता दें कि पिछली बार लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को 11 में से नौ और कांग्रेस को दो सीटें मिली थी। इसके पहले वर्ष 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को 10 और कांग्रेस को एक सीट ही मिली थी। एग्जिट पोल के अनुसार, लगभग वैसा ही ट्रेंड इस बार भी दिख रहा है।

    कांग्रेस ने एक्जिट पोल को किया खारिज

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतने और फिर एक बार मोदी सरकार बनने का दावा किया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने सामने आए अनुमानों को उत्साहजनक बताया। दूसरे ओर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने इन परिणामों को भ्रामक बताता हुए एक्जिट पोल को खारिज किया है।

    खबरें और भी