Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मध्य प्रदेश की 22 सीटों पर इन दलों ने साफ की प्रत्याशियों की तस्वीर, देखें किसके सामने कौन, कब-कहां होगा मतदान

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 01:51 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश की 22 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। भाजपा सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण समेत 22 सीटों पर इन दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ।
    लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण समेत 22 सीटों पर इन दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ।

    जेएनएन, भोपाल। लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। मध्य प्रदेश की छह सीटों पर पहले चरण में चुनाव हो रहा है। प्रत्याशी मंगलवार और बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करा सकते हैं। नामांकन की खातिर सिर्फ दो दिन का ही समय बचा है। 27 मार्च को दोपहर तीन बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में नामांकन पत्र जमा होंगे।

    इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। अगर कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहता है तो वह 30 मार्च को दोपहर तीन बजे तक ले सकता है। इस बीच, मध्य प्रदेश की 29 में से 22 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। भाजपा ने सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी पहली सूची में 24 और दूसरी सूची में पांच नामों का एलान कर चुकी है।

                                          कहां - कौन प्रत्याशी

    सीट भाजपा कांग्रेस

    बसपा
    सीधी डॉ. राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल पूजन राम साकेत
    शहडोल हिमाद्री सिंह फुंदेलाल सिंह मार्को ---
    जबलपुर आशीष दुबे दिनेश यादव ---
    मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम इंदर सिंह उइके
    बालाघाट भारती पारधी सम्राट सिंह सरस्वार ---
    छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू नकुल नाथ उमाकांत बंदेवार
    टीकमगढ़ वीरेंद्र कुमार पंकज अहिरवार ---
    सतना गणेश सिंह सिद्धार्थ कुशवाहा नारायण त्रिपाठी
    रीवा जनार्दन मिश्र नीलम अभय मिश्रा ---
    होशंगाबाद दर्शन चौधरी संजय शर्मा ---
    बैतूल दुर्गादास उइके रामू टेकाम अशोक मालवीय
    भिंड संध्या राय फूलसिंह बरैया ---
    सागर लता वानखेड़े चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ---
    भोपाल आलोक शर्मा अरुण श्रीवास्तव ---
    राजगढ़ रोडमल नागर दिग्विजय सिंह ---
    देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय ---
    उज्जैन अनिल फिरोजिया महेश परमार ---
    मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर कन्हैया लाल मालवीय
    रतलाम अनीता नागर कांतिलाल भूरिया ---
    धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवेल ---
    इंदौर शंकर लालवानी अक्षय कांति बम ---
    खरगोन गजेंद्र पटेल पोरलाल खरते ---

    यह भी पढ़ें: जब 'काका' के 'शत्रु' बन गए सिन्हा, जिंदगी भर रहा पछतावा मगर नहीं माने थे राजेश खन्ना; पढ़ें दिलचस्प चुनावी किस्सा

    पहला चरण

    19 अप्रैल को पहले चरण में प्रदेश की छह सीटों पर मतदान होगा।

    • सीधी
    • शहडोल
    • जबलपुर
    • मंडला
    • बालाघाट
    • छिंदवाड़ा

    दूसरा चरण

    दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

    • टीकमगढ़
    • दमोह
    • खजुराहो
    • सतना
    • रीवा
    • होशंगाबाद
    • बैतूल

    तीसरा चरण

    सात मई को मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होगा।

    • मुरैना
    • भिंड
    • ग्वालियर
    • गुना
    • सागर
    • विदिशा
    • भोपाल
    • राजगढ़

    चौथा चरण

    चौथे चरण में भी आठ लोकसभा सीटों पर मतदान 13 मई को होगा।

    • देवास
    • उज्जैन
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • धार
    • इंदौर
    • खरगोन
    • खंडवा

    यह भी पढ़ें: NCR का हिस्सा... मगर देश का सबसे पिछड़ा जिला है नूंह, इन इलाकों को भी विकास की आकांक्षा

    खबरें और भी