विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP vs Congress Manifesto : भाजपा का संकल्प पत्र और कांग्रेस का न्याय पत्र, जानिए दोनों की क्या हैं खास बातें?

Published: Sun, 14 Apr 2024 12:54 PM (IST)

BJP vs Congress Manifesto लोकसभा चुनाव से पहले सभी दल अपना चुनावी घोषणा पत्र लेकर आ रहे हैं। भाजपा ने ...और पढ़ें

भाजपा, कांग्रेस दोनों ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
भाजपा, कांग्रेस दोनों ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे पार्टी ने 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई बड़े मंत्री और नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ने घोषणापत्र जारी किया।

इससे पहले कांग्रेस ने भी 'न्याय पत्र' के नाम से 5 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी किया था। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में पुरानी योजनाओं को जारी रखने, उनका दायरा बढ़ाने, 2047 तक विकसित भारत बनाने समेत कई बड़े वादे किए हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने 'न्याय पत्र' में सामाजिक न्याय के साथ युवाओं, महिलाओं और किसानों को केन्द्र में रखकर कई बड़े वादे किए हैं। जानिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के घोषणापत्र में तुलनात्मक रूप से क्या हैं खास बातें।

चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा के संकल्प पत्र की खास बातें कांग्रेस के न्याय पत्र की खास बातें
फ्री बिजली और 5 साल तक मुफ्त राशन की व्यवस्था जारी रहेगी। कांग्रेस ने न्याय पत्र में वादा किया कि वह आरक्षण की सीमा को खत्म कर रिजर्वेशन कोटा बढ़ाएगी।
बीजेपी के आज जारी हुए संकल्प पत्र के ​अनुसार आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी तक आरक्षण और गरीब लड़कियों को सालाना 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की जाएगी। 30 लाख सरकारी नौकरी का वादा। साथ  एलान किया गया कि युवाओं को ग्रेजुएशन के बाद पहली नौकरी सरकार दिलाएगी।
समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा। वन नेशन, वन इलेक्शन लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कांग्रेस के न्याय पत्र के अनुसार न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन की जाएगी। 
आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को शामिल किया जाएगा। साथ ही 'ट्रांसजेंडर' वर्ग को भी योजना के दायरे में लाया जाएगा।  कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में वादा किया है कि सत्ता में आई तो किसानों के लिए एमएसपी कानून बनाया जाएगा।

संकल्प पत्र के मुताबिक बीजेपी दिव्यांगजनों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता देगी।

जातिगत जनगणना कराने, एक साल में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के रिक्त पदों को भरने का वादा।

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने की गारंटी। 25 लाख रुपये का फ्री स्वास्थ्य बीमा कराने का वादा।
उज्ज्वला योजना, सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जन औषधि केन्द्र जैसी प्रमुख योजनाएं  जारी रहेंगी। एससी, एसटी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय का नेटवर्क खड़ा किया जाएगा और ब्लॉक स्तर पर  इसका विस्तार किया जाएगा।
700 से ज्यादा एकलव्य स्कूल बनाए जाएंगे। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के अलावा उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत समेत चारों दिशाओं में बुलेट ट्रेन चलाई जाएंगी। घरो में सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा। कांग्रेस ने 10 'न्याय' का वादा किया है। इनमें हिस्सेदारी न्याय,  युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संवैधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय, पर्यावरण न्याय शामिल हैं।

 ये भी पढ़ें- 

BJP Manifesto 2024: मुफ्त राशन-बिजली, UCC का वादा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा; पढ़ें भाजपा के संकल्प पत्र की खास बातें

25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, जातिगत जनगणना, 30 लाख सरकारी नौकरी... कांग्रेस के घोषणापत्र की 10 बड़ी बातें पढ़ लीजिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।