Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: तीन राज्यों में जीत के बाद Mission 2024 की तैयारी में BJP, इस दिन से शुरू होगी 'भारत संकल्प यात्रा'

    By Sharad DwivediEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 07:17 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) वोटर महा चेतना अभियान के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने को लेकर अभियान चलाएगी। पार्टी ने विक ...और पढ़ें

    केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ फीडबैक भी लेना है।
    केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ फीडबैक भी लेना है।

    HighLights

    1. 20 दिसंबर तक भाजपा चलाएगी विकसित
    2. विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
    3. केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ फीडबैक भी लेना है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उत्साहित हैं। सोमवार को जिला कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा, अब हम सब को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लगना है। वोटर महा चेतना अभियान के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ा जाए। पार्टी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। यह 20 दिसंबर तक चलेगी। इसके जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ फीडबैक भी लेना है।

    हर जगह माहौल मोदीमय

    पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह गौर व महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि देश मोदीमय है। हम सब संगठित होकर कार्य करेंगे तो लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। राजेश केसरवानी ने बताया कि संकल्प यात्रा के साथ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क दवा वितरण, निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन कैंप भी लगाए जा रहे हैं। इस दौरान देवेश सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, रणजीत सिंह पदुम जायसवाल, डा. कीर्तिका अग्रवाल, किरन जायसवाल, शशि वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

    उधर, लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्रदेव पांडेय ने कहा, यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति, अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली है। इसके अतिरिक्त कारपेंट्री चौराहा, जगराम चौराहा, लक्ष्मी टाकिज होते हुए नेतराम चौराहा तक भाजपाइयों ने जुलूस निकाला। इसमें गोपालबाबू जायसवाल, श्याम चंद्रा, नवीन जायसवाल, कल्पना शर्मा, चंदन शुक्ला, अशोक कौशल आदि ने मिठाई बांटी।

    गंगापार से 53 हजार 700 नए मतदाता बनाए गए

    यमुनापार इकाई के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा अब हम सब भारत संकल्प यात्रा में जुटेंगे। इसके लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं। प्रवक्ता दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा, सभी शक्ति केंद्रों में यह वैन जा रही है। इससे मिलने वाले फीडबैक के जरिए हम सब अपनी कार्ययोजना बनाएंगे। इसी तरह गंगापार की जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने कहा, प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी वोटर चेतना अभियान में लगा है। अब तक गंगापार से 53 हजार 700 नए मतदाता बनाए गए हैं।

    खबरें और भी

    कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झूठ का तिलिस्म तोड़ा

    विधानसभा चुनाव पूरे होने के बाद छत्तीसगढ़ से लौटे पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता ने कांग्रेस के झूठ का तिलिस्म तोड़ा है। आमजन जानता है कि यह दल जो भी वादा करता है वह झूठ का पुलिंदा होता है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी कार्य और वायके के पूरा होने की गारंटी हैं। उधर, भाजपा नेता सत्यम शुक्ला ने नैनी निवास पर बैठक की। वोटर चेतना अभियान को सफल बनाते हुए 2024 के रण को जीतने का संकल्प दिलाया।