Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस ने इन चेहरों पर खेला दांव, खंडवा से नरेंद्र पटेल, ग्वालियर से प्रवीण पाठक पर भरोसा

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 06:57 PM (IST)

    एमपी की 25 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। मगर पेंच तीन लोकसभा सीटों पर फंसा था। अब पार्टी ने इन तीनों सीटों पर उम्मीदवार ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपने चेहरों का किया एलान।
    Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपने चेहरों का किया एलान।

    जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बची तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बार कांग्रेस मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं एक सीट खजुराहो समाजवादी पार्टी (सपा) को दी है। मगर यहां से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

    कांग्रेस ने मुरैना लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह सिकरवार को उतारा है। सत्यपाल सिंह पूर्व विधायक हैं। वहीं खंडवा से नरेंद्र पटेल को पार्टी ने टिकट दी है। ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

    कौन हैं सत्यपाल सिंह सिकरवार?

    मुरैना लोकसभा सीट पर सामाजिक समीकरण के आधार पर कांग्रेस ने सत्यपाल सिंह सिकरवार पर दांव खेला है। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने जौरा से विधायक पंकज उपाध्याय का नाम भी भेजा था। उधर, भाजपा ने शिवमंगल सिंह तोमर को टिकट दिया है। शिवमंगल सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी हैं।

    चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

    सत्यपाल सिंह 2013 में भाजपा की टिकट पर सुमावली विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं। इनके पिता गजराज सिंह सिकरवार भी विधायक थे। भाई सतीश सिकरवार भी पूर्व विधायक हैं। ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार भाभी हैं।

    खंडवा सीट पर कांग्रेस को नरेंद्र पर भरोसा

    विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने ग्वालियर सीट से उतारा है। उधर, बड़वाह से विधानसभा चुनाव हारने वाले नरेंद्र पटेल को खंडवा से कांग्रेस ने टिकट दिया है। नरेंद्र के चाचा ताराचंद पटेल खरगोन लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में एक महिला को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। रीवा सीट से कांग्रेस की टिकट पर नीलम अभय मिश्रा अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: किसी ने छोड़ी सियासत, तो किसी ने बदली पार्टी; जानिए कैसा रहा सिनेमा से राजनीति तक इन सितारों का सफर?

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस को भूपेश तो भाजपा को मोदी का भरोसा, पढ़ें छत्तीसगढ़ की इस सीट का सियासी गणित