Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: कांग्रेस का दावा, विपक्षी गठबंधन ने 272 सीटों का आंकड़ा कर लिया पार; भाजपा का सत्ता से जाना तय

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 26 May 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

    कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को दावा किया कि अब भाजपा की सत्ता से विदाई तय हो गई है। विपक्षी गठबंधन 272 के आ ...और पढ़ें

    भाजपा का सत्ता से जाना तय है, 2024 के लोकसभा चुनाव की स्थिति स्पष्ट
    भाजपा का सत्ता से जाना तय है, 2024 के लोकसभा चुनाव की स्थिति स्पष्ट

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा, गठबंधन 350 सीट जीतने की ओर अग्रसर
    2. भाजपा का सत्ता से जाना तय है, 2024 के लोकसभा चुनाव की स्थिति स्पष्ट

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को दावा किया कि अब भाजपा की सत्ता से विदाई तय हो गई है। विपक्षी गठबंधन 272 के आंकड़े को पार करने के बाद अब 350 से अधिक सीट जीतने की तरफ अग्रसर है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि हवा के रुख को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सेवानिवृत्ति योजना पर विचार करना शुरू कर दिया है।

    जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर कसा तंज

    रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आज छठे चरण का चुनाव खत्म हो गया। अब तक 486 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। अब, जब निवर्तमान प्रधानमंत्री ने अपनी सेवानिवृत्ति योजना पर विचार करना शुरू कर दिया है, तब 2024 के लोकसभा चुनाव की स्थिति बिलकुल स्पष्ट है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का सत्ता से जाना तय है। यह स्पष्ट हो गया है कि वे दक्षिण में साफ और उत्तर, पश्चिम एवं पूरब में हाफ हो रहे हैं।

    पहले चरण के बाद से आइएनडीआइए लगातार मजबूत हुआ

    कांग्रेस नेता के अनुसार, पहले चरण के बाद से आइएनडीआइए लगातार मजबूत हुआ है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और आज दिल्ली में मतदान के बाद, हम गठबंधन के सहयोगियों के बीच एक अविश्वसनीय समन्वय देख रहे हैं। देश के मतदाता निवर्तमान प्रधानमंत्री के विश्वासघात और चालाकी को समझ चुके हैं।