Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: देश के 10 सबसे अमीर सांसदों की सूची में अकेले आंध्र प्रदेश के चार नाम, जानिए कितनी है इनकी संपत्ति

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 11:39 AM (GMT+05:30)

    देश में लोकसभा चुनाव की बयार बहने लगी है। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इस बार सात चरणों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। सातवें चरण का मतदान ए ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: एडीआर की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे।
    लोकसभा चुनाव 2024: एडीआर की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी दल अपने प्रचार प्रसार में जुट चुके हैं। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( ADR) की रिपोर्ट में कई खुलासे हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक देश के 10 सबसे अमीर सांसदों की सूची में आंध्र प्रदेश के चार सांसदों का नाम शामिल है। आंध्र प्रदेश देश का इकलौता राज्य हैं, जहां के चार सांसद टॉप 10 में शामिल हैं।

    आंध्र में नरसापुर के सांसद सबसे अमीर

    आंध्र प्रदेश के नरसापुरम के सांसद रघु राम कृष्णम राजू देश के तीसरे सबसे अमीर सांसद हैं। इनकी कुल संपत्ति 325 करोड़ रुपये है। वहीं आंध्रप्रदेश के ही गुंटूर के सांसद गल्ला जयदेव चौथे स्थान पर हैं। इनकी संपत्ति 305 करोड़ रुपये है। वहीं 221 करोड़ की संपत्ति के साथ नेल्लोर के सांसद अदाला प्रभाकर रेड्डी सातवें स्थान पर हैं। विजाग के सांसद एमवीवी सत्यनारायण 203 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 10वें सबसे अमीर सांसद हैं।

    यह भी पढ़ें: तमाम तरीकों से होता है मतदान, क्या आप भी जानते हैं इनके बारे में, पढ़ें दिलचस्प कहानी

    केरल में सांसदों पर सबसे अधिक आपराधिक मामले

    अगर सांसदों पर आपराधिक मामलों की बात करें तो प्रतिशत के लिहाज से देश में केरल में सबसे अधिक सांसद आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। यह आंकड़ा 85 फीसदी है। वहीं लक्षद्वीप सभी आपराधिक मामलों और गंभीर अपराधों के मामले में शीर्ष स्थान पर है। इन सबके बीच आंध्र प्रदेश के 11 सांसद आपराधिक मामलों के आरोपित हैं।

    कितने पढ़े-लिखे हैं सांसद

    एडीआर की विश्लेषण में यह सामने आया है कि 514 मौजूदा सांसदों में से 225 (44%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके अलावा 149 (29%) पर गंभीर आपराधिक मामले जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, सांप्रदायिक वैमनस्य, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप लगे हैं। देश के 514 सांसदों में से 122 (24%) सासंद पांचवीं से 12वीं पास हैं। वहीं 375 (73%) सांसद स्नातक और उच्च प्राप्त हैं। यह घोषणा उन्होंने खुद की है।

    खबरें और भी

                               सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले

    राज्य
    आपराधिक मामले
    गंभीर अपराध के मामले
    बिहार 78 55
    हिमाचल प्रदेश 75 50
    पश्चिम बंगाल 58 40
    महाराष्ट्र 54 28
    उत्तर प्रदेश 54 43
    नोट: आंकड़े प्रतिशत में हैं।          यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव पर डीपफेक कैसे बन सकता है खतरा? जानें क्या है यह तकनीक? पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी जताई चिंता