Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बड़े काम के हैं चुनाव आयोग के ये सात एप; प्रत्याशियों की 'कुंडली', कहां-कितना हुआ मतदान, सबकुछ जान सकते हैं आप

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 05:12 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 हर मतदाता को भारत निर्वाचन आयोग के सात मोबाइल एप के बारे में जानना बेहद जरूरी है। दरअसल इन एप के माध्यम से मतदाता कई काम घर बै ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव आयोग के हाईटेक एप।
    लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव आयोग के हाईटेक एप।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह से हाईटेक हो गया है। आयोग मोबाइल एप के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया पर नियंत्रण व नजर रख रहा है। मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने, शिकायत दर्ज करवाने और चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए अलग से एप हैं।

    सात एप सीधे मतदाताओं से संबंधित हैं, जबकि तीन सरकारी कार्य व कर्मचारियों के लिए हैं। यह तीन एप आब्जर्वर और चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के प्रशिक्षण व जानकारी के लिए हैं।

    सक्षम-ईसीआई एप

    सक्षम-ईसीआई एप का दिव्यांग मतदाता उपयोग कर सकते हैं। इसके माध्यम से वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने और मतदान के दिन व्हील चेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: यहां नक्षत्रों के भरोसे प्रत्याशियों का नामांकन, सभी ने पंडितों से शुभ मुहूर्त निकलवाया

    ई-लर्निंग एप

    चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ई-लर्निंग एप का उपयोग किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। इस पर चुनाव आयोग का विशेष ध्यान है।

    केवाईसी एप

    नो योर कैंडिटेट यानी केवाईसी एप से मतदाता अपने संसदीय या विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नाम, शिक्षा व आपराधिक रिकॉर्ड इत्यादि की जानकारी ले सकते हैं।

    वोटर टर्न आउट

    वोटर टर्न आउट का उपयोग मतदान के दिन किया जा सकता है। कहां-कितना मतदान हुआ, इसकी जानकारी इसी एप पर मिलेगी। यह एप रिटर्निंग अधिकारी द्वारा डाले गए डाटा से वास्तविक समय की जानकारी दिखाता है।

    सुविधा कैंडिडेट

    सुविधा कैंडिडेट से प्रत्याशी चुनावी सभा या रैली निकालने के लिए अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि नामांकन के लिए स्वयं कार्यालय जाना आवश्यक है।

    वोटर हेल्पलाइन एप

    वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग घर बैठे मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम देख सकते हैं। नाम शामिल नहीं होने या कट जाने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    मतदान के दिन इस एप से ई-मतदाता पहचान पत्र या वोटर स्लिप डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकालकर मतदान केंद्र ले जा सकते हैं। मतदान केंद्र की जानकारी भी मिल सकती है।

    सी विजिल एप

    सी विजिल एप के माध्यम से लोग आदर्श चुनाव आचार संहिता तोड़ने और गैर कानूनी गतिविधियों के बारे में चुनाव आयोग को शिकायत देकर सूचित कर सकते हैं। 100 मिनट शिकायत को हल करने के लिए निर्धारित हैं।

    खबरें और भी

    इसके लिए एप पर शिकायत संबंधी फोटो और विवरण अपलोड करना होता है। शिकायत पर क्या कार्रवाई और क्या स्थिति है सब जानकारी शिकायतकर्ता को मिलती है।

    यह भी पढ़ें: मंच नहीं था, स्कूल की छत पर चढ़ गए थे चौधरी चरण सिंह, अपने भाषण से जनता को बना दिया था मुरीद