Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पावर स्टार पवन सिंह की मां; गाड़ी, सोना-चांदी समेत और क्या-क्या है?

    Updated: Wed, 15 May 2024 02:26 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह की मां के नामंकन दाखिल करने से सियासी चर्चा तेज हो गई है। इसी सीट से पवन सिंह भी निर्दलीय प्रत् ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह की मां ने भरा पर्चा। (फोटो- सोशल मीडिया)
    लोकसभा चुनाव 2024: काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह की मां ने भरा पर्चा। (फोटो- सोशल मीडिया)

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर पावर स्टार पवन सिंह के उतरने से मामला दिलचस्प हो गया है। मगर इस बीच मंगलवार को उनकी मां प्रतिमा देवी ने भी निर्दलीय नामांकन भर दिया है। मां और बेटे के एक ही सीट से उतरने से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है।

    17 मई को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। इसके बाद ही पूरी सियासी तस्वीर साफ होगी। हलफनामे में प्रतिमा सिंह ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। आइए जानते हैं पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी के पास कितनी है संपत्ति...

    यह भी पढ़ें: कायम रहेगा या खत्म होगा ब्रजभूषण का दबदबा! कैसा है कैसरगंज का चुनावी माहौल और क्या कहते हैं लोग?

    50 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी की मालकिन

    प्रतिमा सिंह के पास 21,47,850 रुपये की चल और 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं नकदी के रूप में 40 हजार रुपये हैं। बैंक में कोई भी राशि जमा नहीं है। उनके पास 17,50,850 रुपये की ग्रांड विटारा कार है। प्रतिमा सिंह 50 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांद की मालकिन हैं। इसकी कीमत 3,57,000 रुपये है।

    प्रतिमा सिंह पर नहीं कोई कर्ज

    प्रतिमा सिंह के पास 2.6 एकड़ जमीन है। इसकी मौजूदा अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है। उन पर कोई मामला दर्ज नहीं है। हलफनामे में प्रतिमा सिंह ने अपने आपको गृहिणी बताया है। वहीं उनकी आय का स्रोत कृषि है। प्रतिमा सिंह पर कोई कर्ज भी नहीं है।

    खबरें और भी

    कौन-कौन उतरा काराकाट के मैदान में

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। मगर पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से इंकार दिया था।

    अब निर्दलीय काराकाट सीट से ताल ठोक रहे हैं। यहां एनडीए से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने राजा राम सिंह को उतारा है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने प्रियंका प्रसाद पर भरोसा जताया है।

    यह भी पढ़ें: ‘गद्दार’ VS ‘वफादार’ की जंग और मैदान में बेटा; सीएम शिंदे की नाक का सवाल बना ठाणे, क्‍या उद्धव का दांव बदल देगा नतीजे?