Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Lok Sabha Election 2024: ये हैं तीसरे चरण के करोड़पति प्रत्याशी, पत्नियों के पास भी कम नहीं संपत्ति; इनके पास खुद की कार नहीं

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 02:45 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में कई करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महार ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: जानें तीसरे चरण के प्रत्याशियों की संपत्ति।
    लोकसभा चुनाव 2024: जानें तीसरे चरण के प्रत्याशियों की संपत्ति।

    जेएनएन, रायपुर। दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं तीसरे चरण की तस्वीर भी साफ हो गई है। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में 142 पुरुष और 26 महिलाओं समेत कुल 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीसरे चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे नेताओं ने अपनी और पत्नियों की संपत्ति का ब्योरा हलफनामे में दिया है। तो आइये जानते हैं किसके पास है कितनी संपत्ति...

    बृजमोहन अग्रवाल के पास इतनी संपत्ति

    तीसरे चरण में रायपुर लोकसभा सीट पर भी मतदान है। यहां से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल करोड़पति हैं। मगर उन पर कर्ज भी है। अग्रवाल के पास कुल 15.70 लाख रुपये की नकदी है। उनकी कुल संपत्ति साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा है। अगर अचल संपत्ति की बात करें तो बृजमोहन और उनकी पत्नी के पास 14 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय के पास कुल पांच लाख रुपये की नकदी है।

    यह भी पढ़ें: दूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटें: वायनाड में राहुल गांधी की अग्निपरीक्षा, 3 केंद्रीय मंत्री और 2 पूर्व CM की प्रतिष्ठा दांव पर, लोकसभा अध्यक्ष भी मैदान में

    विजय बघेल और राजेंद्र साहू के पास कितनी संपत्ति?

    दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पास 3.375 एकड़ जमीन है। यह जमीन ग्राम उरला में स्थित है। विजय बघेल के पास कुल 3,69,815 रुपये की नकदी और बैंक खातों में लगभग 33 लाख रुपये जमा हैं। पत्नी रजनी बघेल के पास 1,89,620 रुपये कैश और 17 तोला सोना व 220 ग्राम चांदी के जेवरात हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू 20.24 एकड़ जमीन के मालिक हैं। राजेंद्र के पास 140 ग्राम सोने और 50 ग्राम चांदी के आभूषण हैं। पत्नी राधिका साहू 631 ग्राम सोना और 2000 ग्राम चांदी की मालकिन हैं।

    कमलेश के पास कार नहीं

    जांजगीर-चांपा सीट से प्रत्याशी डॉ. शिव कुमार डहरिया के पास पत्नी से कम संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पास 50 हजार रुपये की नकदी है। पति बसंत जांगड़ के पास 80 हजार रुपये की नकदी है। हालांकि कमलेश जांगड़े के पास कार नहीं है। कमलेश के पास 11 लाख 76 हजार 196 रुपये की चल संपत्ति है। पति के ऊपर 13 लाख से अधिक का कर्ज है। वहीं उनके पास 51 लाख 29 हजार 301 रुपये की चल संपत्ति है।

    खबरें और भी

    करोड़ों की मालकिन हैं ज्योत्सना महंत

    कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पास नौ करोड़ 17 लाख 713 रुपये की संपत्ति है। उनके पति डॉ. चरण दास महंत भी करोड़पति हैं। उनके पास आठ करोड़ 79 लाख 43 हजार 420 रुपये की संपत्ति है। संपत्ति के मामले में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय भी करोड़पति हैं। उनके पास कुल दो करोड़ 87 लाख 17 हजार 777 रुपये की संपत्ति है।

    छह महीने में इतना बढ़ी देवेंद्र की संपत्ति

    बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। छह महीने में देवेंद्र की संपत्ति तीन गुना से अधिक बढ़ गई है। देवेंद्र यादव के पास भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू से 74 लाख रुपये से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है। हालांकि छह साल में तोखन साहू की संपत्ति 3.59 लाख रुपये बढ़ गई है।

    10 साल में 10 गुना बढ़ गई महाराज की संपत्ति

    सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज भी करोड़पति हैं। उनके पास चार करोड़ 12 लाख रुपये की संपत्ति है। 10 साल पहले उनकी संपत्ति 37 लाख 15 हजार रुपये थी। 2018 विधानसभा चुनाव में महाराज ने 2.34 करोड़ की संपत्ति का एलान किया था।

    यह भी पढ़ें: 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान, यहां देखें- किस राज्य में कहां-कहां होगी वोटिंग