Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: चार जून को किसके पक्ष में आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे? पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बता दिया

    Updated: Sat, 25 May 2024 03:26 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें से एक सीट सुलतानपुर भी है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी।
    लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी।

    एएनआई, सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शनिवार को मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। मेनका गांधी ने दावा किया चार जून को नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे। बता दें कि मेनका गांधी मौजूदा समय में सुलतानपुर से सांसद हैं। वे आठ बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने कन्हैया पर लगाया सेना को गाली देने का आरोप, कहा - नहीं मिलेगा कोई वोट

    'मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं'

    मेनका गांधी ने कहा कि दो-तीन स्थानों पर ईवीएम में छोटी-मोटी दिक्कतें आई थीं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ मतदान अधिकारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित नहीं हैं और हमारे कुछ एजेंट अनजान हैं। यह एक हिट एंड मिस प्रक्रिया है। एक अन्य सवाल के जवाब में मेनका गांधी ने कहा कि, "मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि चार जून को आने वाले नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे।"

    सुलतानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला

    बता दें कि सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा और बहुजन समाज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस ने आठ बार, बसपा ने दो बार और भाजपा ने चार बार इस सीट पर जीत दर्ज की है।

    58 लोकसभा सीटों पर हो रही वोटिंग

    छठे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर 25 मई यानी आज मतदान हो रहा है। बिहार की आठ, हरियाणा की सभी 10, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 889 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:  'मैं केवल सांसद नहीं...', पीएम मोदी ने काशी के दो हजार लोगों को लिखा पत्र, की ये खास अपील