यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की इस सीट पर कभी नहीं जीती महिला प्रत्याशी, शीला दीक्षित और आतिशी को भी मिल चुकी शिकस्त
Lok Sabha Election 2024 देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। मगर एक सीट ऐसी है जहां से अभी तक कोई महिला प्रत्याशी जीतकर संसद की दहलीज तक ...और पढ़ें

आशीष गुप्ता, पूर्वी दिल्ली। महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। घर, कंपनी संभालने से लेकर राजनीति में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। मगर अतीत में झांक कर देखें तो पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने किसी महिला प्रत्याशी को सांसद नहीं चुना।
इस लोकसभा क्षेत्र के अस्तित्व में आने के बाद कुल 14 चुनाव हो चुके हैं। इसमें से नौ चुनावों में महिला प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी सिंह को भी यहां के चुनावी मैदान में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
1984 में पहली बार दो महिलाओं ने लड़ा चुनाव
इस लोकसभा क्षेत्र में सबसे पहला चुनाव वर्ष 1967 में हुआ, उसमें तीन पुरुष प्रत्याशी मैदान में थे। वर्ष 1971, 1977 और 1980 में भी कोई महिला चुनावी महासमर में भाग्य आजमाने नहीं उतरी।
यह भी पढ़ें: समोसा, बिरयानी, मटन-चिकन और चाय की कीमतें तय, जानें- कहां कितने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
वर्ष 1984 में पहली बार दो महिलाओं ने इस सीट के चुनावी दंगल में कदम रखा। इनमें क्रांति तिवारी और हेमा भंडारी शामिल थी।लोकसभा चुनाव में क्रांति को 916 और हेमा को 506 मत मिले थे। इसके बाद 1999 के चुनाव को छोड़ दें तो सभी में महिलाएं मैदान में उतरीं।
खबरें और भी
शीला दीक्षित ने पाए सबसे अधिक मत
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के इतिहास में सबसे अधिक मत लेने वाली महिलाओं में शीला दीक्षित पहले पायदान पर हैं। वह वर्ष 1998 में कांग्रेस की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ी थीं। उन्हें पांच लाख 17 हजार 721 मत मिले थे। वह दूसरे स्थान पर रही थीं। उस वर्ष भाजपा के लाल बिहारी तिवारी सांसद चुने गए थे।
| वर्ष | महिला प्रत्याशी | निर्वाचित सांसद | पार्टी |
| 1967 | कोई नहीं | हरदयाल देवगन | भारतीय जनसंघ |
| 1971 | कोई नहीं | एचकेएल भगत | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1977 | कोई नहीं | किशोर लाल | जनता पार्टी |
| 1980 | कोई नहीं | एचकेएल भगत | कांग्रेस |
| 1984 | दो | एचकेएल भगत | कांग्रेस |
| 1989 | एक | एचकेएल भगत | कांग्रेस |
| 1991 | दो | बीएल शर्मा ‘प्रेम’ | भाजपा |
| 1996 | पांच | बीएल शर्मा ‘प्रेम’ | भाजपा |
| 1998 | एक | लाल बिहारी तिवारी | भाजपा |
| 1999 | शून्य | लाल बिहारी तिवारी | भाजपा |
| 2004 | एक | संदीप दीक्षित | कांग्रेस |
| 2009 | दो | संदीप दीक्षित | कांग्रेस |
| 2014 | एक | महेश गिरी | भाजपा |
| 2019 | चार | गौतम गंभीर | भाजपा |
ये भी जानें
- 1967 में पूर्वी दिल्ली सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ, इसमें तीन पुरुष प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी
- 1984 लोकसभा चुनाव में पहली बार दो महिलाओं ने लड़ा था चुनाव, दोनों को मिले थे हजार से कम वोट
- इस सीट पर अब तक 14 बार हो चुके लोकसभा चुनाव, नौ चुनावों में महिला प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया