विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी से करीब तीन गुना अधिक रैलियां कर रहे पीएम मोदी, यूपी और एमपी में रोड शो भी किया

Published: Wed, 01 May 2024 08:11 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव में सभी दलों ने पूरा जोर लगा रखा है। रैलियों और जनसभाओं का दौर ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी। (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। दो चरणों का लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस ने खूब दमखम लगा रखा है। भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस से राहुल गांधी ने भी मोर्चा संभाल रखा है। भाजपा 400 पार के लक्ष्य पर काम कर रही है तो वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में तीन से चार रैलियां कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी रोजाना करीब दो जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने 31 तो राहुल गांधी ने की 11 रैलियां

अगर 20 से 30 अप्रैल तक प्रचार अभियान नजर डालें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 राज्यों में 31 जनसभा को संबोधित किया तो वहीं राहुल गांधी ने दो केंद्र शासित प्रदेश समेत 10 राज्यों में 11 रैलियां कीं। पीएम मोदी ने भोपाल और बरेली में दो रोड शो भी किए हैं।

यह भी पढ़ें: लोकतंत्र के महापर्व पर जुट रहे 10 देशों के विदेशी मेहमान, लोकसभा चुनाव का लेंगे अनुभव; भाजपा को जानेंगे

पीएम मोदी ने कहां-कहां की जनसभा

  • महाराष्ट्र में नांदेड़, परभणी, कोल्हापुर, सतारा, पुणे, सोलापुर, माढा, उस्मानाबाद और लातूर समेत कुल नौ जनसभाएं कीं।
  • कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर, बेंगलुरू उत्तर, बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बेल्लारी और बागलकोट में कुल सात रैलियां कीं।
  • राजस्थान के टोंक सवाई माधोपुर और दक्षिण गोवा में एक-एक जनसभा की।
  • उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ आगरा, आंवला व शाहजहांपुर में कुल चार रैलियां कीं।
  • बिहार के अररिया और मुंगेर में दो जनसभा।
  • मध्य प्रदेश में सागर, बैतूल और मुरैना में रैली की।
  • छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में तीन रैलियां कीं।

10 राज्यों को राहुल गांधी ने किया कवर

राहुल गांधी भी चुनावी समर में पूरे दमखम से उतरे हैं। वे रोजाना करीब दो रैलियां कर रहे हैं। 20 से 30 अप्रैल तक राहुल गांधी ने दो केंद्र शासित प्रदेश समेत 10 राज्यों में कुल 11 जनसभाएं कीं। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दमन एवं द्वीप, मध्य प्रदेश में एक-एक, महाराष्ट्र और कर्नाटक में दो-दो रैलियों को संबोधित किया।

इन जगहों पर हुईं राहुल की रैलियां

  • मध्य प्रदेश में भिंड।
  • गुजरात में पाटण।
  • छत्तीसगढ़ में बिलासपुर।
  • ओडिशा में केंद्रापारा।
  • दमन एवं द्वीप।
  • बिहार में भागलपुर।
  • उत्तर प्रदेश में अमरोहा।
  • कर्नाटक में दो रैलियां बीजापुर और बेल्लारी में कीं।
  • महाराष्ट्र में सोलापुर और अमरावती में दो जनसभाओं को संबोधित किया।
  • दिल्ली में सामाजिक न्याय सम्मेलन में हिस्सा लिया।

नोट: कार्यक्रम की जानकारी भाजपा की वेबसाइट और कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से ली गई है।

यह भी पढ़ें: 'झामुमो छोड़ना पड़ेगा, कभी सोचा नहीं था', पानी सिर से ऊपर गुजरने लगा तो... पढ़िए सीता सोरेन से हुई खास बातचीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।