यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट की मुंबई में चर्चा, जानिए क्या है सियासी कनेक्शन, क्यों हुई प्रचार सभा?
Lok Sabha Election 2024 उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट की चर्चा मुंबई तक है। यहां जौनपुर लोकसभा सीट के लिए प्रचार सभा का आयोजन किया गया। मुंबई में ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, मुंबई। एक दौर था, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलापति त्रिपाठी मुंबई आकर यहां रहने वाले उत्तर प्रदेश वासियों से अपने गांव-घर को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस को वोट देने की अपील करते थे, क्योंकि मुंबई की आबादी में उत्तर भारत, उसमें भी उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों की संख्या काफी अधिक है।
अब आगामी चुनाव के लिए जौनपुर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह अपनी प्रचार सभा मुंबई में करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जौनपुर से सांसद चुने गए तो यह सुनिश्चित करेंगे कि जौनपुर के लोगों को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्हें उनके गांव-जनपद में ही रोजगार मिले।
मुंबई में जौनपुर के लोगों की आबादी अधिक
रविवार को मुंबई के उत्तर भारतीय संघ द्वारा ऐसी ही एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुंबई में रहने वाले जौनपुरवासियों को आमंत्रित कर महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह को जिताने की अपील की गई। वास्तव में मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश मूल के 35 लाख से अधिक लोगों में जौनपुर वालों की संख्या सर्वाधिक है। कहा तो यहां तक जाता है कि जितनी आबादी जौनपुर जिले की होगी, उससे ज्यादा जौनपुरिए मुंबई में रहते हैं।
चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
गृह जनपद से उतरे कृपाशंकर सिंह
जौनपुर के लोगों में छोटा-मोटा कारोबार और नौकरियां करनेवालों से लेकर बड़े-बड़े भवननिर्माता और उद्यमी तक शामिल हैं। इन्हीं में से एक स्वयं कृपाशंकर सिंह भी हैं, जिन्होंने कांग्रेस में बिल्कुल छोटे पायदान से राजनीति की शुरुआत कर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष तक का सफर तय किया और महाराष्ट्र के गृहराज्यमंत्री भी रहे। अनुच्छेद 370 हटाने का कांग्रेस द्वारा विरोध करने पर सिंह ने पार्टी को अलविदा दिया था। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें गृह जनपद जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से टिकट दिया है।
खबरें और भी
हिंदी को मां और मराठी को मौसी कहते हैं कृपाशंकर
चूंकि सिंह की राजनीतिक जड़ें मुंबई और महाराष्ट्र में हैं। वह हिंदी को अपनी मां, और मराठी को अपनी मौसी कहते है। इसलिए वह ये उम्मीद भी करते हैं कि मुंबई में रहनेवाले जौनपुर मूल के लोग चुनाव में अपने गांव-घर में रहनेवाले परिजनों को उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
मुंबई में भाजपा के विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह कहते हैं कि कृपाशंकर सिंह की जीत मुंबई और जौनपुर दोनों के लिए उपयोगी रहेगी। वह रामायण की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि यहां रहनेवाले सभी जौनपुरवासियों को सिंह के समर्थन में गिलहरी के बराबर तो सहयोग करना ही चाहिए।
चुनाव इतना आसान भी नहीं
स्वयं भी मुंबई में राजनीति शुरू करके उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपना दल के सांसद रह चुके हरिवंश सिंह मानते हैं कि कृपाशंकर सिंह मुंबई की तरह ही जौनपुर में भी लोकप्रिय हैं। लेकिन वह इस वास्तविकता से भी आगाह करते हैं कि चुनाव इतना आसान भी नहीं है।
वह कहते हैं कि एक-एक वोट के लिए प्रयास करना पड़ेगा। उत्तर भारतीय संघ के सभागार में हुई इस सभा की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह मुंबई के जौनपुरवासियों को कृपाशंकर सिंह के लिए उनके चुनाव क्षेत्र में जाकर काम करने की अपील करते नजर आए।