विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर हमारी सरकार बनी तो जातिवार गणना और आर्थिक सर्वे कराएंगे, गुजरात में राहुल गांधी ने किया एलान

Published: Mon, 29 Apr 2024 08:08 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के पाटण में एक चुनावी रैली को संबोधित ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: पाटण में राहुल गांधी ने रैली को किया संबोधित। (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2024: पाटण में राहुल गांधी ने रैली को किया संबोधित। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पाटण (गुजरात)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह प्राथमिकता के आधार पर पूरे देश में जातिवार गणना और आर्थिक सर्वेक्षण कराएगी। इसका उद्देश्य अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीबों की भागीदारी बढ़ाना है।

पाटण में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों की है लेकिन आपको कॉरपोरेट, मीडिया, निजी अस्पतालों, निजी विश्वविद्यालयों या सरकार की नौकरशाही में उनका प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा।

जातिवार गणना और आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे

हम सत्ता में आने के बाद सबसे पहले जातिवार गणना और आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे। राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा और आरएसएस पर संविधान को बदलने की योजना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार आरक्षण व्यवस्था के भी खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: भाजपा के सामने प्रदर्शन दोहराने और कांग्रेस के सामने साख बचाने की चुनौती, हिमाचल प्रदेश में दिलचस्प हुआ चुनाव

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि वे संविधान को बदल देंगे। हमारा संविधान गरीबों और वंचितों की रक्षा करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि केवल 22-25 लोग सभी संपत्ति, ताकत और प्राकृतिक संसाधनों को नियंत्रित करें। उनके 10 साल के शासन में यही हुआ है।

इन पर उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ उद्योगपति गौतम अदाणी और अंबानी परिवार पर भी सवाल उठाए। कहा कि जो गुजरात में हुआ आजकल वही देश में हो रहा है। गौतम अदाणी की जिस पर नजर पड़ती है, उसी को उठा लेते हैं। जंगल, जमीन, एयरपोर्ट, बंदरगाह हो या कोई टीवी चैनल सब अपने कब्जे में कर लेते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी मोदी के मित्र हैं इसलिए उनको यह मिलता है। टीवी पर किसान, दलित, युवा, महंगाई, बेरोजगारी कहीं नजर नहीं आती। बस मोदीजी का चेहरा नजर आता है या फिर नाचता हुआ बॉलीवुड और अरबपतियों की शादियां नजर आती हैं।

आगे उन्होंने कहा कि बॉलीवुड नाच रहा है और अदाणी पैसा बना रहे हैं। बताते चलें, कुछ समय पहले मुकेश अंबानी के पुत्र की जामनगर में धूमधाम से प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी।

यह भी पढ़ें: दलों के दावे हवाहवाई: दो चरणों में सिर्फ 8% महिला प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव, जानिए किस पार्टी ने दिए सबसे अधिक टिकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।