Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chunavi किस्सा: 'मैं बंबइया गुंडा हूं, अच्छे-अच्छों को पानी पिलाता हूं', बिहार में जब जॉर्ज फर्नांडिस ने कही थी ये बात

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 09:51 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 जॉर्ज फर्नांडिस ने बिहार के बांका लोकसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ा लेकिन दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा। मगर उनसे जुड़े एक ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: जार्ज फर्नांडिस की फाइल फोटो।
    लोकसभा चुनाव 2024: जार्ज फर्नांडिस की फाइल फोटो।

    जेएनएन, जमुई। मैं वह बंबइया गुंडा हूं, जो अच्छे-अच्छों गुंडों को पानी पिलाता है। प्रसिद्ध समाजवादी नेता व भूतपूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सिमुलतला राष्ट्रीय पुस्तकालय के प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही थीं। वयोवृद्ध लालबहादुर सिंह, अमर सिंह, निरंजन सिंह, आजाद सिंह व अरुण सिंह आदि कहते हैं कि उन्हें जॉर्ज साहब के फौलादी भाषण का एक-एक शब्द आज भी याद है।

    यह भी पढ़ें: सांसद-विधायक ही नहीं जनता ने प्रत्याशी भी चुना, मनमर्जी से किसी भी दल ने नहीं दिया था टिकट, क्या जानते हैं ये रोचक किस्सा?

    उपचुनाव में उतरे थे जॉर्ज फर्नांडिस

    बांका के तत्कालीन सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह के 1986 में निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था। तब जॉर्ज फर्नांडिस भी बांका से चुनाव लड़े थे। सभा में जॉर्ज को कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी थी कि गुंडे झोले में बम लेकर आते हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मतदान केंद्रों पर कब्जा कर अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवा देते थे।

    चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

    दो बार चुनाव लड़े मगर जीत न मिली

    कार्यकर्ताओं की इस बात पर तब जॉर्ज ने कहा था कि अपराधियों के सामने झुकने की आवश्यकता नहीं है। अगर गुंडे झोले में बम लेकर आएं तो आपलोग उसका जबाब पत्थर से दें। जिस झोले में गुंडे बम रखते हैं, उस झोले में ही तुम निशाना साध पत्थर मार दो, गुंडे की मौत गुंडे की तरह ही हो जाएगी। जार्ज ने दो-दो बार बांका लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे।

    यह भी पढ़ें: देश के पहले चुनाव में एक मतदाता पर 60 पैसे हुए थे खर्च, मगर चौंका देने वाले हैं 2014 और 2019 के आंकड़े; क्या जानते हैं आप?

    खबरें और भी