Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: SAD चीफ सुखबीर बादल ने शुरू की पंजाब बचाओ यात्रा, तरनतारन से भरी हुंकार; आप के खिलाफ खोला मोर्चा

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 12:41 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब बचाओ यात्रा शुरू की गई है। पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू की ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: SAD चीफ सुखबीर बादल ने शुरू की पंजाब बचाओ यात्रा
    Lok Sabha Election 2024: SAD चीफ सुखबीर बादल ने शुरू की पंजाब बचाओ यात्रा

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव पंजाब बचाओ यात्रा के तहत सुखबीर पहुंचे तरनतारन
    2. बादल बुधवार के निर्धारित समय से दो घंटे लेट कस्बा झब्बाल पहुंचे।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब बचाओ यात्रा शुरू की गई है। इसके तहत सुखबीर सिंह बादल बुधवार के निर्धारित समय से दो घंटे लेट कस्बा झब्बाल पहुंचे।

    सुखबीर बादल का पार्टी की झंडियों से किया गया स्वागत

    गुरुद्वारा बीबी वीरो जी में उन्होंने माथा टेक कर वाहेगुरु से ओट आसरा लिया, जिसके बाद कस्बा झब्बाल से पंजाब बचाओ यात्रा आरंभ हुई। पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू की अगुआई में शिअद कार्यकर्ताओं द्वारा सुखबीर बादल का पार्टी की झंडियां लेकर स्वागत किया गया।

    शिअद पूरी तरह से चढ़दी कलां में है।

    यात्रा में शिअद वर्कर मोटरसाइकिल लेकर उत्साह के साथ तरनतारन के लिए रवाना हुए। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब बचाओ यात्रा का उद्देश्य आम आदमी पार्टी की सरकार से प्रदेश के हितों को बचाना है। आम आदमी पार्टी सरकार ने विस चुनाव में जो वायदे किए थे उसे भुला दिया गया है।

    पंजाब को आर्थिक तौर पर कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। हरमीत सिंह संधू ने सुखबीर बाद का सवागत करते हुए कहा कि सरकार की लोक विरोधी नीतियों के चलते शिअद पूरी तरह से चढ़दी कलां में है।

    पंजाब बचाओ यात्रा के तहत लगाए गए होर्डिंग

    आगामी लोस चुनाव में शिअद को शानदार जीत मिलेगी। पंजाब बचाओ यात्रा में पव मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया दिखाई नहीं दिए। हालांकि शिअद ने जगह जगह पर लगाए होर्डिंग में बिक्रम मजीठिया के आने की सूचना दी गई थी। तरनतारन शहर में शिअद द्वारा पंजाब बचाओ यात्रा के तहत लगाए गए होर्डिंग नगर कौंसिल कर्मचारियों ने उतार दिए, जिसके चलते शिअद वर्करों ने आम अदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन आप के इशारे पर चलते हुए उनके बोर्ड उतार रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Haryana HC: दुष्कर्म के मामले में पंजाब पुलिस को हाई कोर्ट की फटकार, DGP को जवाब दाखिल करने का दिया आदेश

    यह भी पढ़ें- Chandigarh Mayor Election: 'भाजपा का मेयर हटाओ...' जारी है चुनाव पर घमासान, AAP कार्यकर्ता मुंह पर काला कपड़ा बांध निकाल रहे कैंडल मार्च