Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की इस सीट पर कांग्रेस के सामने कार्यकर्ताओं का संकट! जानिए क्यों आई ऐसी नौबत?

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 11:45 PM (GMT+05:30)

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के तीन बड़े चेहरों को कांग्रेस ने अन्य संसदीय क्षेत्रों से टिकट दिया है। अब जिले के कार्यकर्ता भी इन नेताओं के साथ पलायन कर गए ...और पढ़ें

    Lok Sabha Chunav 2024: दुर्ग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का संकट।
    Lok Sabha Chunav 2024: दुर्ग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का संकट।

    जेएनएन, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टोटा दिख रहा है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस के तीन बड़े चेहरे प्रदेश की दूसरी सीटों से चुनावी समर में उतरे हैं। सभी नेताओं के समर्थक और कार्यकर्ताओं ने भी उनके चुनाव क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। इस वजह से कार्यकर्ताओं का संकट खड़ा होता दिख रहा है।

    कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को दिया टिकट

    कांग्रेस ने दुर्ग लोकसभा सीट से राजेंद्र साहू को मैदान में उतारा है। राजेंद्र अपने समर्थकों के भरोसे हैं। दरअसल, जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता अन्य सीटों पर अपने नेताओं के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस में दुर्ग जिले से तीन बड़े चेहरे हैं। मगर सभी को पार्टी ने अन्य सीटों पर उतारा है। नया क्षेत्र होने की वजह से इन नेताओं को यहां अधिक मेहनत भी करनी पड़ रही है।

    चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

    दूसरी सीटों से उतरे दुर्ग के नेता

    • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।
    • पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को पार्टी ने महासमुंद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
    • युवा चेहरा और भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।

    फरमान भी नहीं आ रहा काम

    कार्यकर्ताओं पर संगठन का दबाव भी काम नहीं आ रहा है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि अपने निवास स्थान वाले संसदीय क्षेत्र में ही प्रचार करें। संगठन भी इस मामले में सक्रिय है। मगर दबाव काम नहीं आ रहा है। कार्यकर्ता अपने हिसाब और पंसद के मुताबिक प्रत्याशियों का प्रचार उनके संसदीय क्षेत्रों में कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: किसी ने छोड़ी सियासत, तो किसी ने बदली पार्टी; जानिए कैसा रहा सिनेमा से राजनीति तक इन सितारों का सफर?

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस को भूपेश तो भाजपा को मोदी का भरोसा, पढ़ें छत्तीसगढ़ की इस सीट का सियासी गणित

    खबरें और भी