Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में रैली करेंगे अखिलेश यादव, एक भी सीट पर नहीं लड़ रही सपा; कांग्रेस के पक्ष में मांगेंगे वोट

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 07:49 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश के चुनावी समर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जनसभा करेंगे। गुना और ग्वालियर लोकसभा क्षेत्रों में अख ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: मध्य प्रदेश में जनसभा करेंगे अखिलेश यादव।
    लोकसभा चुनाव 2024: मध्य प्रदेश में जनसभा करेंगे अखिलेश यादव।

    जेएनएन, भोपाल। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में प्रचार करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में अखिलेश यादव रैली करेंगे। गुना और ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव की रैली कराने की तैयारी है। मध्य प्रदेश की कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान को रैली का प्रस्ताव भेजा है।

    गुना से राव यादवेंद्र सिंह यादव मैदान में

    गुना लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह यादव को उतारा है। वहीं ग्वालियर सीट से प्रवीण पाठक कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। भाजपा ने यहां भारत सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में सिंधिया को भाजपा के प्रत्याशी केपी यादव ने हराया था। गुना की कुछ विधानसभा क्षेत्रों में यादव मतदाता की भूमिका प्रभावी है।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस का नहीं सुलझा टिकटों का विवाद, इन सीटों पर फंसा पेंच; बैठक में नहीं पहुंचे सुरजेवाला और सैलजा

    सपा को मिली थी एक सीट

    गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश में सपा को सिर्फ एक लोकसभा सीट खजुराहो मिली थी। कांग्रेस प्रदेश की 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। खजुराहो सीट पर सपा ने पहले डॉ. मनोज यादव को उतारा था। मगर 48 घंटे में उनकी जगह मीरा यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। वहीं नामांकन पत्र में त्रुटि होने की वजह से मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। 

    सिंधिया की घेरेबंदी में जुटी कांग्रेस

    गुना और ग्वालियर लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। उससे पहले कांग्रेस सामाजिक और जातीय समीकरण के आधार पर अखिलेश यादव की जनसभा इन दोनों क्षेत्रों में करवाना चाहती है। कांग्रेस गुना में अखिलेश यादव के माध्यम से ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरना चाहती है।

    खबरें और भी

    इस तारीख को आ सकते मल्लिकार्जुन खरगे

    सचिन पायलट मुरैना और रतलाम में जनसभा कर सकते हैं। 24 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रतलाम और भिंड लोकसभा क्षेत्र में आ सकते हैं। यह जानकारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी ने दी।

    यह भी पढ़ें: BJP के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी मध्य प्रदेश की यह सीट, अब अमित शाह संभालेंगे मोर्चा; 16 अप्रैल को करेंगे रोड शो