Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: बिहार के सियासी दंगल में बुजुर्ग पहलवान, पढ़ें- किस दल से मैदान में कितने उम्रदराज

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 03:02 PM (IST)

    Lok Sabha election 2024 बिहार के सियासी दंगल में कई बुजुर्ग पहलवान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे अधिक बुजुर्ग पहलवान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राज ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: सियासी दंगल में राजग से सर्वाधिक बुजुर्ग पहलवान।
    लोकसभा चुनाव 2024: सियासी दंगल में राजग से सर्वाधिक बुजुर्ग पहलवान।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के मौजूदा 40 सांसदों में 28 दूसरी बार या उससे अधिक बार सांसद चुने जा चुके हैं। सिर्फ 12 सांसद ही ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार सांसद बनने का अवसर मिला। वहीं, 16 सांसदों को राजनीति विरासत में मिली है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हैट्रिक लगाने वाले बुजुर्ग सांसदों की सूची लंबी है।

    इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की तुलना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल (यूनाइटेड), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (रालोमो) से सर्वाधिक बुजुर्ग पहलवान दंगल में उतरे हैं। लोजपा में सिर्फ एक बुजुर्ग वैशाली की सांसद वीणा देवी हैं। राजग ने सधी हुई रणनीति के तहत एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारा है।

    यह भी पढ़ें: शाही सियासत: कायम है राजपरिवारों का सियासी प्रेम; जानिए विधायक से सीएम बने राजघराने के दिग्गजों को ...

    70 पार के तीन नेता पर भरोसे का समीकरण

    गिरिराज सिंह, राधामोहन, रविशंकर प्रसाद एवं राज कुमार सिंह को फिर से टिकट देकर क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को ही अंतिम आधार माना गया है। रविशंकर प्रसाद की गिनती मौजूदा समय में चुनिंदा कायस्थ नेता के रूप में होती है।

    आरा में आरके सिंह ने अपने काम से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि पार्टी ने उम्र को नजरअंदाज कर इस बार भी इन पर दांव लगाया है। भाजपा के बुजुर्ग नेताओं में रामकृपाल यादव, प्रदीप सिंह, सुशील सिंह, डॉ. संजय जायसवाल, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का नाम भी शामिल है।

    खबरें और भी

    जदयू से ये चेहरे मैदान में

    वहीं, जदयू से चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, कौशलेंद्र कुमार, गिरिधारी यादव, अजय कुमार मंडल, आलोक कुमार सुमन, दिनेश चंद्र यादव, दुलालचंद्र गोस्वामी, रामप्रीत मंडल एवं देवेश चंद्र ठाकुर हैं। हम से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा हैं। जदयू से मात्र दो युवा चेहरे हैं, इनमें वाल्मीकि नगर से सुनील कुमार एवं सिवान से विजयालक्ष्मी देवी का नाम है।

    यह भी पढ़ें: बिहार की इस सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव, 40 साल बाद किसी दल ने महिला को उतारा, जानें कौन हैं?