यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सभी को रोजी-रोटी का जुगाड़ जरूरी', नवजोत सिंह सिद्धू के सवाल पर यह क्यों बोले पूर्व सीएम चन्नी?
Lok Sabha Election 2024 पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनावी पारा चढ़ने लगा है। मगर नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव से पूरी तरह से दूरी बना रखी है। चुनाव ...और पढ़ें

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वहीं कभी पंजाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव से दूरी बना रखी है। मौजूदा समय में सिद्धू आईपीएल की कमेंट्री में व्यस्त हैं। वह इस बार पार्टी का प्रचार भी नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हरसिमरत कौर की परीक्षा: गठबंधन टूटा; अपने नाराज, कैसे बचेगा बादल परिवार का गढ़?
रोजी-रोटी का जुगाड़ भी जरूरी
चुनाव प्रचार में नवजोत सिंह सिद्धू की जरूरत के सवाल पर पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पार्टी को एक-एक वोट एक-एक कार्यकर्ता की जरूरत होती है। वह जिस तरह पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, इसी तरह से नवजोत सिंह सिद्धू भी अपने काम पर हैं। बेशक इस समय वह कमेंट्री कर रहे हैं। सभी के लिए रोजी-रोटी का जुगाड़ भी जरूरी है।
जालंधर में दिलचस्प है मुकाबला
जालंधर में कांग्रेस की टिकट पर पूर्व सीएम चन्नी मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने सुशील कुमार रिंकू को उतारा है। रिंकू ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर जालंधर सीट पर लोकसभा उपचुनाव जीता था। अकाली दल ने मोहिंदर सिंह केपी को टिकट दिया है। आप ने पवन कुमार टीनू और बसपा ने बलविंदर कुमार पर भरोसा जताया है। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी।
यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम चन्नी का बड़ा आरोप- पंजाब का पानी हरियाणा को देने की तैयारी कर रही आप, पढ़ें विशेष बातचीत में और क्या कहा