Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: चौथे चरण के मतदान के लिए सजी चुनावी रणभूमि, अखिलेश यादव, ओवैसी और महुआ मोइत्रा मैदान में

    Updated: Sun, 12 May 2024 06:00 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव में आगामी 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में दस राज्यों की करीब 96 सीटों पर मत ...और पढ़ें

    चौथे चरण के लिए मतदान के लिए सजी चुनावी रणभूमि
    चौथे चरण के लिए मतदान के लिए सजी चुनावी रणभूमि

    जागरण टीम, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में आगामी 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए शनिवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में दस राज्यों की करीब 96 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें 1717 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (कन्नौज), केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी (खीरी), केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय), कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर), भाजपा नेता पंकजा मुंडे (बीड), टीएमसी की महुआ मोइत्रा (कृष्णानगर) और एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद) का चुनावी भाग्य इसी चरण में तय होगा।

    चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर होगी वोटिंग

    चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13, बंगाल की आठ, बिहार की पांच, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की आठ, झारखंड की चार, ओडिशा की चार, जम्मू-कश्मीर की एक सीट और तेलंगाना व आंध्र प्रदेश की सभी सीटों क्रमश: 17 व 25 पर वोटिंग होगी।

    इन 96 सीटों में से 40 से अधिक सीटों पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सांसद हैं। उप्र में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में मतदान होगा। पिछले चुनाव में ये सभी सीटें भाजपा के पास थीं।

    खबरें और भी

    इन जगहों पर होगी वोटिंग

    इस चरण में मध्य प्रदेश की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा सीटों पर वोट पड़ेगा, तो बिहार में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर और झारखंड में सिंहभूमि, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीटों पर मतदान होगा।

    बंगाल की बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बर्धमान पुरबा और बीरभूम के साथ जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सीट पर चुनाव होंगे। ओडिशा में कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट सीटों पर प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

    महाराष्ट्र में इसी चरण में मतदान होगा

    महाराष्ट्र में नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड में इसी चरण में मतदान होना है। जालना से भाजपा के केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे और शिरूर से राकांपा (सपा) के अभिनेता अमोल कोल्हे चुनाव मैदान में हैं। आंध्र प्रदेश में 175 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान होगा।

    सात चरणों में हो रहे चुनाव

    विदित हो कि इस बार सात चरणों में हो रहे चुनाव में 19 अप्रैल को मतदान के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया गया। 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण में 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 89 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। तीसरे चरण में 11 राज्यों के 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था।