Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Result 2024: बंगाल में बीजेपी को क्यों मिलीं सिर्फ 12 सीटें? जानिए कहां हुई थी बड़ी गलती, नहीं कर पाई ये काम

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 08:39 AM (IST)

    Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में ममता बनर्जी की टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन किया है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 42 में सी 29 सीटों प ...और पढ़ें

    Lok Sabha Result 2024: बीजेपी को बंगाल में सिर्फ 12 सीटें मिलीं।
    Lok Sabha Result 2024: बीजेपी को बंगाल में सिर्फ 12 सीटें मिलीं।

    HighLights

    1. भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार अपने विधायक-मंत्रियोंसे संबद्ध लोक सभा सीटों पर भी तृणमूल ने दर्ज की जीत।
    2. तृणमूल की माला राय ने 15000 वोटो की बढ़त हासिल की है।
    3. यूसुफ पठान ने पांच बार के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को मात दी।

    जागरण ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा घोटालों को मुद्दा बनाने में विफल रही। तृणमूल कांग्रेस ने उन विस क्षेत्रों में भी अच्छी बढ़त हासिल की है, जहां उसकी पार्टी के विधायक भ्रष्टाचार को लेकर इस वक्त जेल में हैं।

    राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की बेहला पश्चिम विधानसभा सीट पर कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट से तृणमूल की माला राय ने 15000 वोटो की बढ़त हासिल की है। पार्थ शिक्षा विभाग में हुए घोटाले को लेकर इस समय जेल में हैं।

    टीएमसी के प्रदर्शन पर असर नहीं

    इसी तरह कृष्णानगर की पलाशीपाड़ा विधानसभा सीट पर तृणमूल की महुआ मोइत्रा ने 34,000 वोटों की बढ़त बनाई है। यहां से मानिक भट्टाचार्य विधायक हैं। वे भी इसी घोटाले को लेकर न्यायिक हिरासत में हैं। तृणमूल पार्टी विधायक व राज्य के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की हावड़ा विधानसभा सीट पर पिछड़ी है, लेकिन इसका बारासात लोस सीट पर तृणमूल के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।

    तृणमूल से काकोली घोष दस्तीदार ने वहां जीत दर्ज की। इसी तरह बहरमपुर लोस सीट पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पांच बार के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को मात दी है।

    यह भी पढ़ें- क्या बसपा से छिन जाएगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा? जनाधार घटने से अस्तित्व पर गहराया संकट, 2009 से ही दरकने लगा था किला

    खबरें और भी