विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election: आज छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा सियासी पारा, बस्तर में रक्षामंत्री राजनाथ और राहुल करेंगे चुनावी सभा

Published: Sat, 13 Apr 2024 06:00 AM (IST)

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 अप्रैल को बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा में हुंकार भरेंगे। वहीं ...और पढ़ें

बस्तर में रक्षामंत्री राजनाथ और राहुल करेंगे चुनावी सभा
बस्तर में रक्षामंत्री राजनाथ और राहुल करेंगे चुनावी सभा

राज्य ब्यूरो, रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 अप्रैल को बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा में हुंकार भरेंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी बस्तर में ही चुनावी सभा करेंगे। राहुल दोपहर 12.30 बजे विशेष विमान से जगदलपुर हवाई अड्डे आएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से बस्तर जाएंगे। जहां वह बस्तर नगर पंचायत के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।

आमसभा को संबोधित करेंगे

वहीं राजनाथ सिंह दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में व उसके बाद कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने तीन हिस्सों में बांटा बस्तर

नक्सल क्षेत्र में राजनाथ सिंह गरजेंगे और इसके दूसरे दिन 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजापुर में चुनावी सभा लेंगे। उसी दिन शाम को जगदलपुर आकर मुख्यमंत्री यहां रोड शो करेंगे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र को भाजपा ने तीन हिस्सों में बांटा है। दक्षिण, मध्य और उत्तर क्षेत्र। दक्षिण क्षेत्र में दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर। मध्य में बस्तर, चित्रकोट और जगदलपुर एवं उत्तर क्षेत्र में कोंडागांव और नारायणपुर दो विधानसभा क्षेत्र रखे गए हैं।

भाजपा नेताओं की माने तो प्रधानमंत्री की सभा के बाद प्रचार के लिए अब बचे हुए नौ दिनों तीन स्टार प्रचारकों को भी बुलाया जाएगा। राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रम तय हो गया है। कोंडागांव में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की चुनावी सभा कराने पर भी विचार किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।