Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Loksabha Election: राहुल गांधी की तबीयत सुधरी, महाराष्ट्र में साधेंगे सियासी समीकरण; कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    राहुल गांधी बुधवार को महाराष्ट्र के अमरावती और सोलापुर में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया राहुल गांधी बुधवार क ...और पढ़ें

    राहुल गांधी की तबीयत सुधरी, महाराष्ट्र में साधेंगे सियासी समीकरण
    राहुल गांधी की तबीयत सुधरी, महाराष्ट्र में साधेंगे सियासी समीकरण

     पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तबीयत ठीक हो गई है। वह बुधवार को महाराष्ट्र के अमरावती और सोलापुर में चुनाव प्रचार करेंगे। अस्वस्थ होने के कारण राहुल रविवार से लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले रहे थे।

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, राहुल गांधी बुधवार को महाराष्ट्र में चुनाव अभियान फिर से शुरू करेंगे। वह दोपहर 12:30 बजे अमरावती और दोपहर 3:30 बजे सोलापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। तबीयत खराब होने के कारण राहुल रविवार को आइएनडीआइए की रैली में भी शामिल नहीं हुए थे।

    विपक्षी पार्टी ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

    कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समाज के समान विकास के बारे में पार्टी नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर वेतनभोगी पेशेवरों और मध्यम वर्ग के बीच भ्रम और गुस्सा फैला रही है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए सत्तारूढ़ दल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त को दी गई शिकायत में अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने दावा किया, गलत सूचना और झूठ के माध्यम से वेतनभोगी पेशेवरों और मध्यम वर्ग के बीच भ्रम और गुस्सा पैदा करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी की बातों को गलत तरीके से पेश किया गया

    चक्रवर्ती ने कहा कि छह अप्रैल, 2024 को हैदराबाद में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने आर्थिक और सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता के बारे में बात की थी। उनका उद्देश्य समाज का समान विकास सुनिश्चित करना था। लेकिन, उनके संदेश को सुनियोजित तरीके से तोड़-मरोड़कर प्रचारित किया गया।

    भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

    उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर गलत जानकारी फैला रही है। इसके नेता आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस यदि सत्ता में आई, तो वह संपत्ति का फिर से बंटवारा करेगी। इसे फर्जी खबर करार देते हुए चक्रवर्ती ने भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस तरह की गलत सूचना के आधार के रूप में एक प्रमुख दैनिक में छपे एक लेख का भी हवाला दिया।