Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी मौसम में आती है राजनीतिक दलों की बाढ़

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Fri, 29 Mar 2019 01:50 PM (IST)

    उत्तराखंड में प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा तकरीबन 15 से अधिक दल लोकसभा चुनावों में ताल ठोके हुए हैं। ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी मौसम में आती है राजनीतिक दलों की बाढ़
    लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी मौसम में आती है राजनीतिक दलों की बाढ़

    देहरादून, विकास गुसाईं। चुनावों का मौसम ही कुछ ऐसा है कि इसके आते ही राजनीतिक दलों की बाढ़ सी आ जाती है। इस आम चुनाव में भी स्थिति कुछ इतर नहीं है। आमचुनावों की बेला में प्रदेश में नए दल पुष्पित-पल्लवित हो रहे हैं। उत्तराखंड में प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा तकरीबन 15 से अधिक दल इन चुनावों में ताल ठोके हुए हैं। इनमें से अधिकांश ने चुनावों के दृष्टिगत ही पार्टी को पंजीकृत कराया है। हालांकि, ये सभी गैर मान्यता प्राप्त दल हैं। 

    लोकतंत्र में चुनावों की अहम भूमिका है। चुनावों के जरिये ही जनता अपना प्रतिनिधि चुनकर संसद या विधानसभा में भेजती है। इस उम्मीद के साथ कि ये जनप्रतिनिधि आमजन के हित और क्षेत्र के समग्र विकास को अहम कदम उठाएंगे। जनता की इन्हीं उम्मीदों को राजनीतिक दल पूरा करने के आश्वासन देते हुए चुनावी मैदान में उतरते हैं। पहले चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में गंभीरता भी नजर आती थी। 

    जो दल गठित हुए थे उनमें समाज के प्रति कुछ करने का जज्बा था। समय के साथ अब ये बातें बदलती नजर आ रही हैं। स्थति यह है कि केवल नाम के लिए पार्टियां बनाई जा रही हैं, जो केवल चुनावी मौसम में ही नजर आती हैं। इस दौरान चुनिंदा समर्थकों के साथ नेता चुनाव में उतरते हैं और उसके बाद गायब हो जाते हैं। उत्तराखंड जैसा नया राज्य भी इस प्रकार के दलों से अछूता नहीं है। 

    यहां भी राज्य गठन के बाद 25 से अधिक नए दल पंजीकृत हुए। इनमें से कई अब अस्तित्व में नहीं है कुछ केवल चुनावों में ही नजर आते हैं। बीते चुनावों में गठित हुए एक राजनीतिक दल उत्तराखंड रक्षा मोर्चा अब समाप्त हो गया है। इसके सदस्य अब विभिन्न दलों में हैं। इसके अलावा इस बार कई नए दल ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा चुनावों में अपनी ताल ठोक रहे हैं। हालांकि इनमें से एक दल भ्रष्टाचार का अंत पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन पूरा न होने के कारण रद भी हो गया है। 

    खबरें और भी

    प्रमुख दलों के अलावा पंजीकृत हुए दल 

    -भ्रष्टाचार का अंत पार्टी 

    -सर्व विकास पार्टी 

    -उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी 

    -उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी 

    -राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी 

    -बहुजन मुक्ति पार्टी 

    -प्रगतिशील लोक मंच 

    -पिरामिड पार्टी ऑफ उत्तराखंड 

    -भारतीय सर्वोदय पार्टी 

    -प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) 

    -हिंदुस्तान निर्माण दल 

    -पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) 

    -मानव हित पार्टी 

    -जय जवान जय किसान पार्टी

     चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

    यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2019: उत्तराखंड के चुनावी रण में रणबांकुरों की भूमिका है अहम

    यह भी पढ़े: भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटा टिहरी सीट पर मुकाबला